Advertisement

Updated October 28th, 2022 at 17:13 IST

Donald Trump ने Washington DC में ‘हिंदू होलोकॉस्ट मेमोरियल’ बनाने का किया वादा, INDIA-USA संबंधों की मजबूती पर दिया जोर

ट्रम्प ने वाशिंगटन डीसी में एक हिंदू होलोकॉस्ट स्मारक बनाने और भारत के साथ संबंधों को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का वादा किया ।

Reported by: Deepak Gupta
Image: PTI
Image: PTI | Image:self
Advertisement

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Former United States President Donald Trump) ने वाशिंगटन डीसी (Washington DC) में एक हिंदू होलोकॉस्ट स्मारक (Hindu Holocaust Memorial) बनाने और 2024 में राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का वादा किया है।

फ्लोरिडा (Florida) में अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट (Mar-a-Lago resort) में रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन (Republican Hindu Coalition) की ओर से आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा कि “उनके हिंदुओ, भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं।”

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अभी आधिकारिक तौर पर 2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का ऐलान नहीं किया है। लेकिन अगर वह चुनाव लड़ते हैं और जीतते हैं तो भारतीय अमेरिकी समुदाय के लिए उनकी कुछ प्रतिबद्धताएं हैं।

ट्रम्प ने कहा कि "हमें हिंदू आबादी के  महान हिंदू लोगों से दोनों बार (2016 और 2020) समर्थन मिला। महान भारत के महान लोगों से भी हमें समर्थन मिला। मैंने (वाशिंगटन) डीसी में एक हिंदू होलोकॉस्ट स्मारक बनाने के विचार का पूरी तरह से समर्थन किया। मुझे लगता है कि यह सही समय है औऱ हम इसे पूरा करने जा रहे हैं।" 

ट्रंप ने 2016 के चुनावों में समर्थन के लिए हिंदू समुदाय को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर अमेरिका-भारत संबंधों को महान स्तर पर ले जाने की कसम खाई।

एक बयान में आरएचसी ने कहा, "ट्रम्प के दौर में यूएस-भारत संबंध जितने मजबूत हुए उतने पहले कभी भी मजबूत नहीं थे। क्योंकि दोनों देशों ने पाकिस्तान और चीन से खतरों का सामना करने और एक-दूसरे के लिए सम्मान और विश्वास के साथ रिश्ते को बढ़ावा दिया। भारत-अमेरिका संबंधों में 2017 में बड़ी प्रगति हुई। राष्ट्रपति ट्रम्प ने व्हाइट हाउस के अंदर भारत के सबसे अच्छे दोस्त होने के अपने चुनावी वादे को पूरा किया।"

इसे भी पढ़ें: Elon Musk ने संभाली Twitter की कमान, CEO Parag Agrawal को हटाया

बता दें कि ट्रंप का यह बयान 8 नवंबर को होने वाले महत्वपूर्ण मध्यावधि चुनाव से कुछ दिन पहले आया है।

मध्यावधि चुनाव क्या है?

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव आम चुनाव  की तरह होते हैं जो राष्ट्रपति के चार साल के कार्यकाल के आधे कार्यकाल (लगभग 2 साल) के करीब होते हैं। अमेरिकी रिप्रजेंटेटिव हाउस की सभी 435 सीटों पर मध्यावधि के दौरान चुनाव होते हैं। चुनावों 36 गवर्नर के साथ 30 या 34 सीनेटर भी चुने जाते हैं।

Advertisement

Published October 28th, 2022 at 17:10 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo