Advertisement

Updated November 21st, 2022 at 15:46 IST

Earthquake: इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा में 5.6 तीव्रता का भूकंप; 44 की मौत, 300 से ज्यादा घायल

इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा में सोमवार को आए भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई। भूकंप में कम से कम 44 लोगों के मारे जाने की खबर है।

Reported by: Deepak Gupta
Image: AP/representative
Image: AP/representative | Image:self
Advertisement

इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा में सोमवार को आए भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस भूकंप में कम से कम 44 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं 300 लोग घायल बताए जा रहा हैं। अधिकारियों ने बताया कि सियानजुर में भूकंप से कई घरों सहित दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।  

एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक US जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा है कि 5.4 तीव्रता का भूकंप पश्चिमी जावा के सियानजुर इलाके में आया है। इसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है।  

भूकंप से दर्जनों इमारतों को नुकसान

साउथ जकार्ता में एक कर्मचारी ने बताया कि “ग्रेटर जकार्ता भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। राजधानी में हाई राइज इमारतें तीन मिनट तक हिलती रहीं। जल्द ही कुछ इमारतों को खाली करा लिया गया। भूकंप के झटके इतनी तेज थे कि मै और मेरे साथी इमारत की नौवीं मंजिल से आपातकालीन सीढ़ियों से दौड़कर नीचे आ गए।”

जकार्ता में अक्सर भूकंप के आते रहते हैं। जकार्ता के लोग इन झटकों को महसूस करते रहते हैं। जकार्ता ऐसी जगह स्थित है जहां दुनिया में सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं। फरवरी में पश्चिमी सुमात्रा में 6.2 की तीव्रता के भूकंप में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 460 से अधिक घायल हो गए। जनवरी 2021 में पश्चिम सुलावेसी में 6.2 तीव्रता के भूकंप से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई और लगभग 6,500 लोग घायल हो गए थे। 

इसे भी पढ़ें: Virat Kohli को ये चीज देखकर क्यों आई Dhoni की याद? लिखा- ‘Mahi हर जगह हैं’ | Viral

साल 2004 में एक शक्तिशाली भूकंप और सूनामी ने एक दर्जन देशों में लगभग 2,30,000 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें से अधिकांश इंडोनेशिया में थे।

Advertisement

Published November 21st, 2022 at 15:45 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo