Advertisement

Updated September 23rd, 2021 at 13:00 IST

Agni-V Missile Test: भारत के अग्नि-5 मिसाइल टेस्ट से उड़ी चीन की नींद, लिया UNSC प्रस्ताव का सहारा

भारत के परमाणु सक्षम अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने के फैसले ने चीन को परेशान कर दिया है और वे इसके खिलाफ एक UNSC प्रस्ताव ले आया है।

Reported by: Sakshi Bansal
| Image:self
Advertisement

Agni-V Missile Test: भारत के परमाणु सक्षम अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल (Agni-V ballistic missile) का परीक्षण करने के फैसले ने चीन को परेशान कर दिया है और वे इसके खिलाफ एक UNSC प्रस्ताव ले आया है। बीजिंग ने 16 सितंबर को अग्नि-5 मिसाइल परीक्षण का विरोध किया और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) के पोखरण विस्फोट के बाद के प्रस्ताव का हवाला देते हुए कहा कि UNSCR 1172 में पहले से ही 'स्पष्ट शर्ते' हैं। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन (Zhao Lijian) ने एक ब्रीफिंग में कहा कि दक्षिण एशिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखना सभी के ‘सामान्य हितों के लिए जरूरी’ है।

झाओ लिजियन ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा- “दक्षिण एशिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखना सभी के सामान्य हितों को पूरा करता है। जहां चीन उम्मीद करता है कि सभी पक्ष रचनात्मक कोशिश करेंगे। जहां तक ​​बात है कि क्या भारत परमाणु हथियार पहुंचाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल विकसित कर सकता है या नहीं, UNSCR 1172 में पहले से ही स्पष्ट शर्तें हैं।”

अग्नि-V मिसाइल टेस्ट

इस बीच, भारत आज बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 (Agni-V Missile) का पहला यूजर ट्रायल करेगा। अग्नि-V मिसाइल की मारक क्षमता 5000 किलोमीटर है और इसलिए ये भारत की सैन्य शक्ति को बढ़ावा देगी। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा बनाई गई मिसाइल का परीक्षण ओडिशा तट पर एक डिफेंस फैसिलिटी में किया जाएगा।

इस बीच, अग्नि-5 यूजर ट्रायल के डिफेंस एक्सपर्ट कैप्टन अनिल गौर (रिटायर्ड) ने बताया है कि ‘भारत के परमाणु मिसाइल परीक्षण पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई है और भारत ऐसी मिसाइल बनाने वाले उन 8 देशों में शामिल हो गया है जिनके पास ये क्षमता है।’

आपको बता दें कि इस परमाणु मिसाइल अग्नि-5 (Agni-V Missile Specialties) में कई खूबियां हैं जो कैप्टन अनिल गौर ने बताई है और वो हैं-

  • अग्नि-5 की मारक क्षमता 5000-8000 किलोमीटर तक है
  • परमाणु मिसाइल अग्नि-5 देश की न्यूक्लियर हथियारों से लैस पहली इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है
  • ये मिसाइल काफी ताकतवर जो एक साथ डेढ़ टन तक परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है
  • एशिया के साथ साथ यूरोप और अफ्रीका के भी कुछ देशों में मारक रखने की क्षमता है

ये भी पढ़ेंः Agni-V Missile Test: भारत आज करेगा अग्नि-5 का यूजर ट्रायल, जानें मिसाइल की खूबियां जिसपर टिकी है दुनिया की निगाहें

Advertisement

Published September 23rd, 2021 at 12:51 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo