Advertisement

Updated August 6th, 2021 at 16:30 IST

अफगान सेना का तालिबान पर हवाई हमला, 23 आतंकियों के मारे जाने की सूचना

अफगान वायु सेना ने गुरुवार रात दक्षिणी अफगानिस्तान में तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। जिसमें 23 तालिबानी आतंकवादी के मरे की सूचना है।

Reported by: Manish Bharti
फोटो साभार -  AP
फोटो साभार - AP | Image:self
Advertisement

अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान से वापसी के बाद वहां की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। अफान सेना और तालिबान के बीच गृहयुद्ध की स्थिति बनी हुई है। तालिबान का दवा है कि उसने अफगान के सभी सीमावर्ती भागों पर कब्जा कर लिया है। इसके आलावा वो आधे अफगान पर कब्जे का दावा भी करता है।  

हालिया मामला में अफगान वायु सेना ने गुरुवार रात दक्षिणी अफगानिस्तान में तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार देश भर में हवाई हमले किए गए। विशेष रूप से दक्षिणी हेलमंद प्रांत में जहां प्रांतीय राजधानी लश्कर गाह में संघर्ष जारी है। शहर के 10 पुलिस जिलों में से नौ तालिबान के नियंत्रण में है।

अफगानिस्तान वायु सेना ने हवाई हमले शुरू किए

लश्कर गाह के स्थानीय निवासियों ने तालिबान नियंत्रित सरकारी रेडियो और टेलीविजन स्टेशन के पास गंभीर बमबारी की सूचना दी। रेडियो और टेलीविजन स्टेशन के पास कई विवाह हॉल और प्रांतीय गवर्नर के गेस्टहाउस हैं। हेलमंद के जन स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख डॉ शेर अली शकर के अनुसार लश्कर गाह में झड़पों के दौरान कम से कम तीन नागरिक मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए। अफगान वायु सेना द्वारा हवाई हमले शुरू करने के बाद 23 तालिबान आतंकवादी के मरे जाने और 10 के घायल होने की खबर है।

इसे भी पढ़ें - अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं पर लगाए कड़े प्रतिबंध, नहीं मानने पर मार दी जा रही गोली: ह्यूमन राइट्स रिपोर्ट

उत्तरी अफगानिस्तान में तालिबान परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद नूर रहमानी के अनुसार तालिबान ने प्रांत की राजधानी सर-ए-पुल के अधिकांश हिस्से पर कब्जा कर लिया है। संगठन ने हाल के महीनों में उत्तर के विभिन्न प्रांतों के दर्जनों जिलों को अपने कब्जे में ले लिया है।

इस बीच तालिबान तीन महीने से उत्तर में जावजान प्रांत पर हमला कर रहा है और इस क्षेत्र के अधिकांश जिलों ने बिना किसी संघर्ष के तालिबान के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उज्बेक का गढ़ सरदार राशिद दोस्तम दस में से आठ जिलों को विद्रोहियों के हाथों खो चुका है। जो शिबिरघान शहर की ओर बढ़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर प्रशासन की अनोखी पहल, अब शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे स्कूलों के नाम

Advertisement

Published August 6th, 2021 at 16:24 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo