Advertisement

Updated November 16th, 2022 at 16:45 IST

G20 की अध्यक्षता मिलने के बाद पीएम मोदी ने रखा अगले साल के लिए एजेंडा, बोले- 'महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर ध्यान रहेगा केंद्रित'

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो (Indonesia President Joko Widodo) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi G20) को बाली में G20 की अध्यक्षता सौंपी।

Reported by: Nripendra Singh
PC: Republic TV
PC: Republic TV | Image:self
Advertisement

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो (Indonesia President Joko Widodo) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi G20) को बाली में G20 की अध्यक्षता सौंपी। इसके बाद पीएम मोदी ने फोरम के एजेंडे पर अपनी बात रखी। G20 सदस्य देशों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है। इसके साथ ही पीएम ने सभी सदस्य देशों को भारत की विविधता और संस्कृति का अनुभव करने के लिए आमंत्रित किया। गौरतलब है कि, भारत औपचारिक रूप से 1 दिसंबर को दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के समूह की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। इस अवसर पर, पीएम ने कहा कि अगले वर्ष देश की G20 अध्यक्षता के दौरान महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर ध्यान केंद्रित रहेगा।

पीएम मोदी ने कहा, "भारत और बाली के संबंध बहुत पुराने हैं। भारत G-20 का जिम्मा ऐसे समय ले रहा है जब विश्व जियो पॉलिटिकल तनावों, आर्थिक मंदी और ऊर्जा की बढ़ी हुई कीमतों और महामारी के दुष्प्रभावों से एक साथ जूझ रहा है। ऐसे समय विश्व G-20 के तरफ आशा की नज़र से देख रहा है। मैं आश्वासन देना चाहता हूं कि भारत की G-20 अध्यक्षता समावेशी, महत्वाकांक्षी, निर्णायक और क्रिया-उन्मुख होगी। हमारा प्रयत्न रहेगा की G-20 नए विचारों की परिकल्पना और सामूहिक एक्शन को गति देने के लिए एक ग्लोबल प्राइम मूवर की तरह काम करेगा।"

उन्होंने बताया, "नेचुरल रिसोर्स पर कब्जाी करने की इच्छा ही युद्ध को जन्म दे रही है और पर्यावरण के नुकसान का मुख्य कारण बन गई है। ट्रस्टीशिप ही ग्रह के सुरक्षित भविष्य के लिए एकमात्र समाधान है। इसमें LIFE यानी पर्यावरण के लिए जीवनशैली अभियान बहुत बड़ी भूमिका निभा सकता है। इसका उद्देश्य एक स्थायी जीवन शैली को एक जन आंदोलन बनाना है। यह जरूरी है कि विकास का फल सभी तक पहुंचे। हमें विकास के लाभों को मानव जाति तक पहुंचाना है। महिलाओं की भागीदारी के बिना विश्व की प्रगति संभव नहीं है। हमें महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को G20 एजेंडे में प्राथमिकता रखनी है।"

पीएम मोदी ने किया G20 Logo का अनावरण

इससे पहले मंगलवार को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 के भारत के अध्यक्षता के लिए Logo, Theme और Website का अनावरण किया। भारत की अध्यक्षता के G20 Logo में कमल के साथ G20 लिखा गया है, साथ ही इसकी थीम 'वसुधैव कुटुम्बकम- वन अर्थ, वन फैमिली और वन फ्यूचर' रखी गई है, जो भारत के दुनिया के लिए प्राथमिकताओं वाले संदेश को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने इस Logo को लेकर कहा, "G-20 का ये Logo केवल एक प्रतीक चिन्ह नहीं है। ये एक संदेश है। ये एक भावना है, जो हमारी रगों में है। ये एक संकल्प है, जो हमारी सोच में शामिल रहा है।"

यह भी पढ़ें: G20 में पीएम मोदी ने UN को लेकर कही ये बात; यहां पढ़ें उनके भाषण की मुख्य बातें

Advertisement

Published November 16th, 2022 at 16:43 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

4 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo