Advertisement

Updated September 5th, 2021 at 21:19 IST

Tokyo Paralympic 2020 के एंड पर Google ने Doodle Champion Island गेम से किया अंत

Google पर डूडल चैंपियन आइलैंड गेम मूल रूप से एक गेम की सीरीज है जिसमें 'लकी द निंजा कैट' करैक्टर होता है, जिसके साथ लोग कई गेम खेल सकते हैं। 

Reported by: Priya Gandhi
Credit: Twitter
Credit: Twitter | Image:self
Advertisement

आज यानि कि रविवार को टोक्यो पैरालिंपिक (Tokyo Paralympics 2020) ने अपने आखरी खेल कार्यक्रम को समाप्त कर दिया और इस आयोजन के समापन के उपलक्ष्य में Google ने एक बेहतरीन डूडल की पेशकश की है। डूडल चैंपियन आइलैंड गेम्स का प्रीमियर टोक्यो ओलंपिक के साथ हुआ और अगस्त में टोक्यो पैरालिंपिक 2020 का सम्मान करने के लिए फिर से लौटा है। पैरालंपिक 24 अगस्त को शुरू हुआ था और आज 5 सितंबर को समाप्त हो गया है। बता दें कि भारत ने अबतक19 मेडल (19 medals) जीते हैं, जिनमें से पांच गोल्ड है।

चैंपियन खेलों के बारे में जानकारी

Google पर डूडल चैंपियन आइलैंड गेम मूल रूप से एक गेम की सीरीज है जिसमें 'लकी द निंजा कैट' करैक्टर होता है, जिसके साथ लोग कई गेम खेल सकते हैं। 

वहीं कई ट्विटर यूजर ने चैंपियन द्वीप खेलों के अंत के बारे में जो महसूस किया है, उसे अपने भाव व्यक्त किया। ट्विटर के पोस्ट पर कमेंट कर रहे यूजर्स ने कहा, "मैं आपको इस खेल को जारी रखने और अधिक दिलचस्प खेल जोड़ने के लिए बहुत सम्मान करता हूं।'' कई ने आगे लिखा कि बीटीडब्ल्यू इस खेल को खेलने में बहुत मज़ा आया यह समय में वापस जाने और उन शानदार पुराने खेलों को खेलने जैसा था! इस गेम को बनाने के लिए Google और टीम को धन्यवाद।”

पैरालिंपिक के दौरान, Google डूडल ने एनिमेटेड चैंपियन आइलैंड पर कई तरह के गेम दिखाए। पैरालिंपिक की शुरुआत के बाद से, Google डूडल ने कई एनिमेटेड गेम जारी किए हैं, जिनमें तीरंदाजी, टेनिस, तैराकी, शूटिंग, टेबल टेनिस और साथ ही मैराथन शामिल हैं। टोक्यो स्थित एक एनीमेशन कंपनी, STUDIO4°C ने पहले टोक्यो 2020 ओलंपिक के लिए खेलों का निर्माण किया था।

बता दें की ये खेल इस बार के टोक्यो ओलंपिक के समान ही हैं लेकिन कुछ छोटे अपडेट के साथ। इन गेम्स को खेलने के लिए आपको क्रोम ब्राउजर खोलना होगा और गेम में रोमांच का आनंद लेने के लिए गूगल डूडल पर क्लिक करना होगा।

इसे भी पढ़ें : Ration Card धारकों के लिए नए नियम: अब सभी को आसानी से मिल सकता है राशन, जानिए कैसे

Advertisement

Published September 5th, 2021 at 21:19 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo