Advertisement

Updated April 19th, 2024 at 21:15 IST

IPL 2024: मुसीबत में फंसी RCB ने की बेंगलुरु की मदद, जल संकट से निपटने में यूं दिया योगदान

RCB का मौजूदा IPL सीजन बहुत खराब रहा है। टीम मुसीबत में फंसी हुई है, लेकिन उसने बेंगलुरु वासियों की मदद की है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: DINESH BEDI
RCB came forward to solve the water crisis in Bengaluru
बेंगलुरु में जल संकट के समाधान में RCB का योगदान | Image:BCCI/ IPLT20.com
Advertisement

IPL 2024: विराट कोहली की मौजूदगी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) फ्रेंचाइजी IPL के इस सीजन में मुसीबत में फंसी हुई है। RCB पर खुद पर संकट आया हुआ है, लेकिन वो बेंगलुरु वासियों की मदद के लिए आगे आई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पिछले कुछ महीनों से बेंगलुरु में व्याप्त जल संकट को हल करने के प्रयासों में अपना योगदान दिया है। 

'गो ग्रीन' पहल के तहत दिया योगदान

Advertisement

IPL फ्रेंचाइजी की ‘गो ग्रीन’ पहल के तहत बेंगलुरु में तीन झीलों का कायाकल्प किया गया है। इंडिया केयर्स फाउंडेशन की रिपोर्ट के मुताबिक RCB ने कन्नूर झील में नागरिक सुविधाएं जोड़ने के अलावा इत्तगलपुरा झील और सादेनहल्ली झील का जीर्णोद्धार कार्य पूरा कर लिया है। 

RCB ने पिछले साल अक्टूबर में अपनी प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में झील सुधार कार्य परियोजना शुरू की थी, जिसमें उक्त क्षेत्रों में जल स्रोतों को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया था, क्योंकि उनकी कावेरी जल तक पहुंच नहीं है और वो पूरी तरह से भूजल और सतही जल पर निर्भर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इत्तगलपुरा झील और सादेनहल्ली झील से 1.20 लाख टन से ज्यादा गाद और रेत हटाई गई है। मिट्टी का उपयोग झीलों के आसपास रास्ते बनाने के लिए किया गया है और 52 किसानों ने इसे अपने खेतों में भी इस्तेमाल किया है।

Advertisement

परिणामस्वरूप इन झीलों की जल धारण क्षमता 17 एकड़ तक बढ़ गई है। कन्नूर झील के आसपास जैव विविधता में सुधार के उद्देश्य से औषधीय पौधों के पार्क, बांस का पार्क और तितलियों का पार्क बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- काव्या मारन को भा गया था ये खिलाड़ी... अब सोशल मीडिया पर क्यों होने लगा ट्रेंड- बच गईं SRH की मालकिन

Advertisement

Published April 19th, 2024 at 21:15 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo