Advertisement

Updated April 19th, 2024 at 23:22 IST

धोनी की मैदान में एंट्री पर इस विदेशी खिलाड़ी की पत्नी ने दिया गजब रिएक्शन, देख चौंक जाएंगे आप

लखनऊ वालों को भी धोनी का बैटिंग का मजा लेने का मौका मिला। धोनी जब क्रीज पर पहुंचे तो शोर-शराबे के सारे रिकॉर्ड टूट गए।

Reported by: DINESH BEDI
MS Dhoni at Ekana Stadium
लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर एमएस धोनी | Image:IPL
Advertisement

IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni), क्रिकेट की दुनिया के वो चेहरा हैं, जिनकी उम्र जैसे-जैसे बढ़ रही है, उनकी फैन फॉलोइंग उतनी बढ़ती जा रही है। धोनी (Dhoni) के लिए फैंस की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है।

इसमें कोई दोराय नहीं है कि IPL के मौजूदा सीजन में धोनी (Dhoni) ने अपने फैंस को जबरदस्त तरीके से एंटरटेन किया है, जिससे मैच दर मैच धोनी के लिए दीवानगी बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि जिस दिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मैच होता है, स्टेडियम पूरा पीला दिखाई देता है, चाहे वो चेपॉक का मैदान हो या लखनऊ का इकाना स्टेडियम। वैसे CSK आज, गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ इसी स्टेडियम पर खेल रही है, जहां धोनी के बल्ले ने एक बार फिर आग उगली है। 

Advertisement

नवाबों के शहर में धोनी का शाही स्वागत

धोनी का जादू फैंस पर किस कदर चढ़ा हुआ है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लखनऊ का मैदान पीले रंग से रंगा नजर आया। धोनी के फैंस ने लखनऊ के नीले को पूरी तरह ढक दिया। 

Advertisement

नवाबों के शहर में धोनी का स्वागत हुआ। फैंस भी खुशकिस्मत रहे कि उन्हें धोनी की बैटिंग देखने को मिली। धोनी जैसे ही मैदान पर उतरे फैंस के शोर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Advertisement

वहीं धोनी ने मैदान पर एंट्री की तो लखनऊ सुपर जायंट्स के विदेशी खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक की पत्नी साशा डी कॉक ने एक गजब रिएक्शन दिया, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। 

Advertisement

धोनी की एंट्री पर डी कॉक की पत्नी का रिएक्शन

क्विंटन डी कॉक की पत्नी की इंस्टा स्टोरी

इकाना के मैदान पर जब धोनी बैटिंग करने उतरे तो फैंस पागल हो गए। जमकर शोर-शराबा हुआ। जब धोनी ने एंट्री ली तो क्विंटन डी कॉक की पत्नी साशा डी कॉक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी स्मार्टवॉच का फोटो शेयर किया। साशा डी कॉक की घड़ी ने धोनी की एंट्री पर लाउड माहौल का नोटिफिकेशन भेजा, जिसमें लिखा था-

Advertisement

साउंड लेवल 95 डेसिबल तक पहुंचा। 10 मिनट तक ये लेवल रहा तो ये कुछ हद तक सुनने की शक्ति पर असर डाल सकता है। 

साशा डी कॉक ने कैप्शन में लिखा- 

Advertisement

जब धोनी बैटिंग करने आए। 

बता दें कि धोनी पिछले मैच की तरह यहां भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। एमएस ने 9 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 28 रन की तूफानी पारी खेली। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- काव्या मारन खुश तो बहुत होंगी! IPL 2024 में डूबने से कैसे बचींं SRH की मालकिन? जानें इनसाइड स्टोरी

Advertisement

Published April 19th, 2024 at 23:16 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo