Updated March 28th, 2024 at 13:33 IST

मुंबई इंडियंस की हार के बाद हार्दिक पांड्या ने क्यों कहा- मुझे पसंद आया? रोहित के फैंस ने खूब धोया

SRH vs MI IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने क्यों कहा- मुझे पसंद आया? सोशल मीडिया पर मचा घमासान

Reported by: Ritesh Kumar
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या | Image:mumbai indians/bcci
Advertisement

Hardik Pandya Mumbai Indians Captain: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में लगातार दो हार के बाद 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (MI) बिखरी हुई नजर आ रही है। रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने MI को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने एक हैरान करने वाला बयान दिया जिसके कारण उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

SRH के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। ऊपर से जिस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा प्रभाव डाला, उसे हार्दिक ने सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया। जी हां, हम बात कर रहे हैं जसप्रीत बुमराह की जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 12 ओवर तक सिर्फ एक ओवर डाले। 31 रनों से हार झेलने के बाद जब हार्दिक से गेंदबाजों के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने अजीब बयान दिया।

Advertisement

हार्दिक पांड्या के इस बयान पर घमासान!

SRH के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने कोहराम मचाना शुरू किया। पहले ट्रेविस हेड ने 24 गेंदों पर 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और उनके आउट होने के बाद रन गति को बढ़ाए रखने का जिम्मा युवा भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने लिया। बाएं हाथ के खिलाड़ी ने 23 गेंदों पर 63 रन बनाकर इतिहास रचा। वो SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने। सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के सामने 278 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में हार्दिक की टीम 246 रन बना सकी और उन्हें 31 रन से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हार्दिक पांड्या ने कहा, ''टॉस के समय वास्तव में नहीं लगा था कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 277 रन बना लेगी। विकेट अच्छा था, लेकिन हमें SRH को इस विशाल स्कोर के लिए क्रेडिट देनी होगी। हम मैच के दौरान यहां-वहां कुछ बदलाव कर सकते थे लेकिन हमारा बॉलिंग अटैक काफी युवा है इसलिए उन्हें इस मैच से सीख मिलेगी।''

जब हार्दिक पांड्या से मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों पर रिएक्शन देने को कहा गया तो उन्होंने दिलचस्प बयान दिया। MI के कप्तान ने कहा कि गेंदबाज अच्छे थे...मैंने जो देखा वह मुझे पसंद आया। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा के फैंस हार्दिक की क्लास लगा रहे हैं।

Advertisement

मुंबई इंडियंस का अगला मैच कब और किससे?

आईपीएल 2024 में शुरुआती दो मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल पर 9वें स्थान पर है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उन्हें अब जीत के रथ पर सवार होना होगा। मुंबई इंडियंस का अगला मैच 1 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से होगा। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

इसे भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस को कूट रही थी SRH तो झूम रही थीं मालकिन काव्या मारन, ऐसा था नीता अंबानी का रिएक्शन

Advertisement


 

 

 

 

Advertisement

Published March 28th, 2024 at 12:37 IST

Whatsapp logo