Advertisement

Updated April 19th, 2024 at 16:41 IST

रोहित, आकाश और हार्दिक... पंजाब के खिलाफ मैच का वो पल जो कह रहा MI टीम की खींचतान की कहानी, VIDEO

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने की कप्तान हार्दिक पांड्या की अनदेखी। आकाश मधवाल ने रोहित शर्मा से बात करते हुए पांड्या को किया इग्नोर।

Reported by: Shubhamvada Pandey
Hardik Pandya and Rohit Sharma
Hardik Pandya, Akash Madhwal and Rohit Sharma | Image:Jio Cinema
Advertisement

PBKS vs MI: आईपीएल 2024 का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस ने 9 रनों से जीत हासिल की। पंजाब किंग्स की ओर से आशुतोष शर्मा ने शानदार 61 रनोंकी पारी खेली जिससे एक वक्त को ये लगा कि ये मैच मुंबई इंडियंस के हाथ से निकल गया है।

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी के दौरान एक नजारा ये भी देखने को मिला कि मुंबई इंडियंस के गेंदबाज आकाश मधवाल मुंबई इंडियंस के कप्तान को इग्नोर करते दिखाई दिए। आकाश को पांड्या ने पारी का आखिरी ओवर फेंकने की जिम्मेदारी सौंपी, उस समय पंजाब किंग्स को जीत के लिए 12 रनों की जरूरत थी।

Advertisement

आकाश मधवाल ने हार्दिक पांड्या को इग्नोर किया 

पंजाब किंग्स की टीम ने 19 ओवरों का खेल खत्म होने पर 9 विकेट के नुकसान पर 181 रन बना डाले थे। इसके बाद उन्हें जीत के 6 गेंदों पर 12 रनों की जरूरत थी। ऐसे में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जिम्मेदारी आकाश मधवाल को सौंपी। उस समय धीमे ओवर रेट की वजह से मुंबई की टीम को 30 गज के बाहर सिर्फ 4 फील्डर लगाने की छूट मिली थी। ऐसे में फील्डरों को सही पोजिशन पर लगाने की रणनीति को लेकर आकाश मधवाल जब रोहित शर्मा से बात कर रहे थे तो उसी समय मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या भी वहां पर पहुंच गए लेकिन आकाश ने उनसे बात ना करते हुए रोहित से बात की जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया का खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने 9 रनों से जीता मुकाबला

आकाश ने इस ओवर की पहली गेंद तो वाइड फेंकी और फिर उसके बाद अगली गेंद पर रबाडा के रन आउट होने से पंजाब की पारी इस मुकाबले में 183 के स्कोर पर सिमट गई और मुंबई इंडियंस की टीम ने इस मुकाबले को 9 रनों से जीत हासिल की।

पॉइंट टेबल का क्या है हाल?

आईपीएल 2024 के 33 मुकाबले खत्म होने के बाद राजस्थान की टीम 12 अंकों के साथ पहले स्थआन पर है। वहीं मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को हराने के साथ सीजन की तीसरी जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस पॉइंट टेबल पर 7वें स्थान पर है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें- कौन हैं ये 'मिस्ट्री गर्ल'? कोई जोड़ रहा शुभमन से नाता तो कोई कर रहा इस एक्ट्रेस से तुलना, जानें सच - Republic Bharat

Advertisement

Published April 19th, 2024 at 16:10 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

12 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo