Advertisement
LIVE-BLOG

Updated April 18th, 2024 at 23:46 IST

IPL 2024: आखिरी ओवर थ्रिलर में फिर हारा पंजाब, मुंबई ने 9 रन से चटाई धूल

IPL में गुरुवार को भी थ्रिलर मुकाबला देखने को मिला। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुआ ये मैच आखिरी ओवर तक गया, जिसमें मुंबई ने पंजाब को 9 रन से धूल चटाई।

Reported by: DINESH BEDI
Mumbai Indian Beat Punjab Kings
मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रन से हराया | Image: IPL
11: 45 IST, April 18th 2024

IPL के हाई स्कोरिंग मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को धूल चटा दी है। पंजाब किंग्स एक बार फिर आखिरी ओवर में हारा है। 193 रन का पीछा करते हुए पंजाब की पारी लड़खड़ा गई। उसने शुरुआत में लगातार विकेट गंवा दिए, लेकिन एक बार फिर शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने पंजाब के लिए लड़ाई लड़ी। शशांक बेशक बीच में आउट हो गए, लेकिन आशुतोष का जोश कम नहीं हुआ और ताबड़तोड़ और बेखौफ अंदाज में खेलते रहे। आशुतोष ने आज तूफानी अर्धशतक जड़ डाला और मुश्किल रन चेज को आसान बना दिया, हालांकि उनका विकेट गिरने के बाद बाजी पलट गई और अंत में पंजाब 9 रन से हार गया। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। 

10: 52 IST, April 18th 2024

पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL मुकाबले में जसप्रीत बुमराह का कहर जारी है। बुमराह ने मैच में अपना तीसरा विकेट चटकाया है, जिससे मुंबई ने पंजाब को सातवां झटका दिया है। 111 के स्कोर पर शशांक सिंह आउट हुए हैं। 

Advertisement
10: 44 IST, April 18th 2024

मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL मुकाबले में पंजाब किंग्स मुश्किल में दिख रही है। घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई ने पंजाब किंग्स का छठा विकेट गिरा दिया है। एक बार फिर पंजाब के लिए शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा दमखम दिखा रहे हैं। 

10: 18 IST, April 18th 2024

मुंबई इंडियंस ने IPL मुकाबले में पंजाब किंग्स का पांचवां विकेट गिरा दिया है। जसप्रीत बुमराह और गेराल्ड कोएत्जे के बाद अब स्पिनर श्रेयस गोपाल ने विकेट चटकाया है। 49 के स्कोर पर पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। 

Advertisement
10: 01 IST, April 18th 2024

जसप्रीत बुमराह और गेराल्ड कोएत्जे ने अपनी घातक गेंदबाजी से पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी है। इन दोनों गेंदबाजों की खतरनाक बॉलिंग के दम पर मुंबई इंडियंस ने IPL मुकाबले में पंजाब किंग्स के 4 विकेट गिरा दिए हैं। बुमराह और कोएत्जे ने 2-2 विकेट चटकाए हैं। 

9: 30 IST, April 18th 2024

सूर्यकुमार यादव के तूफानी अर्धशतक और रोहित शर्मा और तिलक वर्मा की विस्फोटक पारियों के दम पर मुंबई इंडियंस ने IPL मुकाबले में पंजाब किंग्स को 193 रन का विशाल लक्ष्य दिया है। सूर्यकुमार ने जहां 53 गेंदों पर 78 तो वहीं रोहित ने 25 गेंदों पर 38 और तिलक वर्मा ने 18 गेंदों पर 34 रन की आतिशी पारी खेली।

Advertisement
9: 05 IST, April 18th 2024

पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। सूर्यकुमार यादव तूफानी अर्धशतक जड़ने के बाद आउट हो गए हैं। सैम करन ने उन्हें चलता किया है। 

7: 55 IST, April 18th 2024

पंजाब किंग्स ने IPL मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पहला झटका दे दिया है। कैगिसो रबाडा ने सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को बाहर भेजा है। वो 8 रन बनाकर आउट हुए हैं। 

Advertisement
7: 08 IST, April 18th 2024

IPL में आज मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) की भिड़ंत है। चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में हो रहे इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी चुनी है। शिखर धवन की गैरमौजूदगी में पंजाब की कप्तानी कर रहे सैम करन ने मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। मुंबई ने सेम टीम उतारी है, जबकि पंजाब में एक बदलाव हुआ है। जॉनी बेयरस्टो की जगह रिले ररिले रूसो टीम में आए हैं। 

Published April 18th, 2024 at 19:08 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

5 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo