Advertisement

Updated April 17th, 2024 at 23:44 IST

पिछले IPL के रनरअप को क्या हो गया? शुभमन जैसे स्टार हुए फिस्स, 8 खिलाड़ी नहीं छू सके दहाई का आंकड़ा

IPL 2022 में डेब्यू करने वाली गुजरात टीम जो अपने डेब्यू सीजन की विजेता रही और पिछले सीजन की रनरअप रही, आज वहीं टीम दिल्ली के खिलाफ 100 का आंकड़ा भी नही छू पाई।

Reported by: Shubhamvada Pandey
gujarat Titans Lowet score
gujarat Titans Lowet score | Image:IPLT20.com / BCCI
Advertisement

IPL 2024: आईपीएल 2024 के 32वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। ये मैच गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड में यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

आईपीएल 2022 में डेब्यू करने वाली गुजरात टीम जो अपने डेब्यू सीजन की विजेता रही और पिछले सीजन (आईपीएल 2023) की रनरअप रही, आज वहीं टीम दिल्ली के खिलाफ 100 का आंकड़ा भी नही छू पाई।

Advertisement

गुजरात के 8 खिलाड़ी नही छू पाए दहाई का आंकड़ा

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने 17.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 89 रन बनाए। गुजरात की इस पारी में सबसे ज्यादा रन राशिद खान ने बनाए। राशिद ने 31 रनों की पारी खेली। बाकी गुजरात के आठ खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नही छू पाए। कप्तान शुभमन गिल 8 रन, ऋद्धिमान साहा 2 रन, डेविड मिलर 2 रन, साइ सुदर्शन 12 रन, अभिनव मनोहर 8 रन, राहुल तेवतिया 10 रन, शाहरुख खान 0, मोहित शर्मा 2 रन, नूर अहमद 1 रन और स्पेंसर जॉनसन 1 रन बनाकर नॉट आउट रहे।

Advertisement
Gujarat Titans Scorecard against DC

दिल्ली कैपिटल्स कीओर से बिहार के लाल मुकेश कुमार ने 3 विकेट झटके। इशांत शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं खलील अहमद और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता प्राप्त हुआ।  आईपीएल 2022 में डेब्यू करने वाली गुजरात टीम का आईपीएल इतिहास में इतना बुरा हाल कभी नही हुआ। आईपीएल 2022 की विजेता और आईपीएल 2023 में रनअर अप रह चुकी गुजरात टाइटंस ने अपने होम ग्राउंड पर कभी भी इतना बुरा प्रदर्शन नही किया।

पॉइंट टेबल पर दिल्ली-गुजरात की टीमें

बात करें पॉइंट टेबल की तो गुजरात टाइटंस फिलहाल 6 अंको के साथ छठवें स्ठान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स 4 अंको के साथ पॉइंट टेबल पर 9वें स्थान पर है।  

यह भी पढ़ें- IPL 2024 Playoff की तैयारी शुरू... जानिए किन टीमों की बढ़ेगी धड़कन, ये है एंट्री का पूरा समीकरण - Republic Bharat

Advertisement

Published April 17th, 2024 at 22:07 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

23 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo