Advertisement

Updated April 17th, 2024 at 18:16 IST

IPL 2025 खेलेंगे धोनी? माही के जिगरी यार के इस जवाब से उठ गया रहस्य से पर्दा; आप भी जान लीजिए

आईपीएल 2024 में एमएस धोनी शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। ऐसे में सभी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या धोनी आईपीएल 2025 में फिर से पीली जर्सी पहने दिखेंगे?

Reported by: Shubhamvada Pandey
MS Dhoni, Ravindra Jadeja, and Sureah Raina
MS Dhoni, Ravindra Jadeja, and Sureah Raina | Image:ChennaiIPL/instagram
Advertisement

Suresh Raina on MS Dhoni: आईपीएल 2024 का शानदार सीजन जारी है। चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में एक के बाद एक बेहतरीन परफॉर्मेंस दे रही है। पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत चुकी सीएसके ने 6 में से 4 मुकाबले जीते हैं।

आईपीएल 2024 में सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। धोनी अभी तक इस सीजन में एक बार भी आउट नही हुए हैं यानी अभई तक धोनी जितने भी बार बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं नाबाद पवेलियन लौटे हैं। धोनी की इस शानदार फॉर्म को देखकर सभी के मन में ये सवाल आ रहा है कि क्या धोनी आईपीएल 2025 में भी खेलेंगे?

Advertisement

मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार फॉर्म में दिखे रैना

धोनी आईपीएल 2024 खेल तो रहे हैं कि उनका पांव (घुटना) साथ नही दे रहा है। धोनी मैच के दौरान तो एक से एक ताबड़तोड़ छक्के लगाते हैं लेकिन उसके बाद से वे अपने घुटने में नी कैप लगाकर घूमते दिखते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में धोनी ने आखिरी की चार गेंदों में धांसू पारी खेलते हुए 20 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने लगातार 3 गेंद पर 3 छक्के लगाए। धोनी की इस शानदार पारी को देखकर हर किसी को पुराने माही की याद आ गई।

Advertisement
MS Dhoni : BCCI/ IPLT20.com 

सुरेश रैना ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी

आईपीएल 2024 शुरु होने से पहले धोनी ने सीएसके की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थई। इस सीजन में गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके एक से एक बेहतरीन परफॉर्मेंस दे भी रही है। धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद से सारे फऐंस के मन में ये सवाल आने लगा कि क्या ये धोनी का आखिरी आईपीएल है? ऐसे में उनके जिगरी सुरेश रैना ने उस राज से पर्दा उठाते हुए एक बड़ी खुशखबरी दी है।

Advertisement

जियो सिनेमा की तरफ से शेयर किए एक वीडियो में आरपी सिंह सुरेश रैना से सवाल पूछा गया कि क्या धोनी आईपीएल 2025 में खेलेंगे? हालांकि आरपी सिंह इस सवाल का जवाब देने से परहेज करते दिखाई दिए, लेकिन सुरेश रैना ने 'खेलेंगे' कहकर CSK के फैंस को खुशखबरी सुना दी। सुरेश रैना और आरपी सिंह, धोनी के अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में अगर रैना ने धोनी के अगले सीजन में खेलने का दावा किया है तो शायद 'थाला' जरूर आईपीएल 2025 में खेलते दिखाई देंगे।   

Advertisement

यह भी पढ़ें- देखते रह जाएंगे पंत, सैमसन और ईशान, T20 वर्ल्ड कप में बाजी मार लेंगे कार्तिक? आंकड़े झूठ नहीं बोलते - Republic Bharat
 

Advertisement

Published April 17th, 2024 at 18:05 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

23 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo