Advertisement

Updated April 19th, 2024 at 11:11 IST

रिंकू-हार्दिक से भी ज्यादा खतरनाक आशुतोष शर्मा? ये आंकड़े T20 वर्ल्ड कप में जगह दिलाने के लिए काफी!

Ashutosh Sharma Stats: आशुतोष शर्मा ने इस आईपीएल में अभी तक 4 पारियों में 55 की औसत से 156 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित उनकी स्ट्राइक रेट ने किया है।

Reported by: Ritesh Kumar
ashutosh sharma punjab kings
आशुतोष शर्मा आईपीएल 2024 | Image:ipl/bcci
Advertisement

Ashutosh Sharma IPL 2024: आशुतोष शर्मा, जी हां ये नाम याद रखिए क्योंकि कुछ दिनों बाद भारतीय क्रिकेट में भी इनका नाम गूंज सकता है। आईपीएल एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां गुमनाम खिलाड़ी अपना टैलेंट दिखाकर रातों रात स्टार बन जाते हैं। पिछले साल रिंकू सिंह ने तबाही मचाई थी तो इस बार पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे आशुतोष शर्मा धमाका कर रहे हैं। गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भले ही पंजाब की टीम हार गई, लेकिन आशुतोष ने बल्ले से वो कमाल किया कि हर तरफ सिर्फ उनके ही चर्चे हैं।

पंजाब किंग्स के लिए अब तक आईपीएल 2024 का सफर अच्छा नहीं रहा है। PBKS 7 में से 5 मुकाबला हारकर पॉइंट्स टेबल पर 9वें स्थान पर हैं, लेकिन दो ऐसे खिलाड़ी उभरे हैं जिन्होंने खूब प्रभावित किया है। खुशी की बात ये है कि दोनों भारतीय हैं। शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा आईपीएल 2024 में बल्ले से धमाल मचा रहे हैं।

Advertisement

रिंकू-हार्दिक से ज्यादा खतरनाक आशुतोष शर्मा?

आईपीएल के हर सीजन में एक ना एक ऐसा भारतीय खिलाड़ी जरूर सामने आता है जो अपने खेल से रातों रात स्टार बन जाता है। इस साल पंजाब किंग्स के हिमांशु सिंह वो कारनामा कर रहे हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि 200 से अधिक स्ट्राइक रेट से खेलने के बावजूद वो लगभग हर मुकाबले में रन बना रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में आशुतोष ने 28 गेंदों पर 61 रनों की धमाकेदार पारी खेली। 217.86 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने 7 छक्के और 2 चौके लगाए। आशुतोष भले ही अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके लेकिन उन्होंने अपनी बैटिंग से सबका दिल जीत लिया।

Advertisement

आईपीएल 2024 में आशुतोष का प्रदर्शन

25 साल के युवा बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने इस आईपीएल में अभी तक 4 पारियों में 55 की औसत से 156 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित उनकी स्ट्राइक रेट ने किया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज नंबर-7 पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं और आखिरी ओवर में विरोधी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटते हैं। इस सीजन में उन्होंने अब तक 205 की शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप में होगा चयन?

आईपीएल 2024 के ठीक बाद टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। ऐसे में कुछ युवा खिलाड़ियों की टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है। बतौर फिनिशर हिमांशु शर्मा रोहित शर्मा की टीम के लिए 'मैच विनर' साबित हो सकते हैं। हालांकि, उनके लिए ये आसान नहीं होगा क्योंकि इस रोल के लिए रिंकू सिंह और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पहले से मौजूद हैं। लेकिन अगर सिर्फ आईपीएल 2024 के प्रदर्शन पर टीम चुनी जाए तो हिमांशु दोनों पर भारी पड़ते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे रिंकू सिंह आईपीएल 2024 में रन तो बना रहे हैं, लेकिन उस तरह की बल्लेबाजी नहीं कर रहे जैसे उनसे उम्मीद की जाती है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक टूर्नामेंट में एक भी अर्धशतक नहीं ठोका है। उन्होंने 27.66 की औसत से सिर्फ 83 रन बनाए हैं। वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का बल्ला भी खामोश रहा है। उन्होंने 7 पारियों में सिर्फ 131 रन बनाए हैं।  

Advertisement

इसे भी पढ़ें: जब मुश्किल आई तो याद आए रोहित, अंतिम ओवर में हार्दिक ने कहा- आप करो कप्तानी, फैंस ने लिए मजे

 

Advertisement

Published April 19th, 2024 at 11:05 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 घंटे पहलेे
22 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo