Advertisement

Updated January 9th, 2019 at 17:45 IST

साइना नेहवाल ने एक्सेप्ट किया राज्यवर्धन राठौड़ का चैंलेज, बताई #5MinuteAur खेलने की कहानी

किरण रिजिजू ने खेलों इंडिया चैंलेज के लिए केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु , पीयूष गोयल और मुख्तार अब्बास नकवी को नॉमिनेट किया है. 

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self

 

केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने देश में खेल को बढ़ावा देने के लिए एक नए अभियान की शुरुआती की है. उन्होंने सोशल मीडिया की मदद से बचपन से जुड़े यादों को सहजते हुए खेलों इंडिया के नाम से एक अभियान शुरु किया. जिसका एक वीडियो बनाकर उन्होंने ट्वीट किया.

राज्यवर्धन ने खेलों इंडिया चैंलेज के लिए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली , बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल , बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता सलमान खान को नॉमिनेट किया है. 

 

इस वीडियो में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ टेबल टैनिस खेलते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही देश की जनता को पांच मिनट खेलने का चैलेंज दिया है. साथ ही अपने पांच मिनट की बचपन से जुड़े कहानी शेयर करने के लिए भी कहा गया है. 

इस चैंलेज को एक्सेप्ट करते हुए बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने एक वीडियो ट्वीट कर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को धन्यवाद कहा और पांच #5MinuteAur खेलने दो की कहानी बताई. 

 

सायना नेहवाल ने खेलो इंडिया चैलेंज के लिए क्रिकेटर शिखर धवन, बैडमिंटर खिलाडी पारुपल्ली कश्यप और टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जी को नॉमिनेट किया है. 

इसी क्रम में पांच #5MinuteAur खेलने दो चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने एक वीडियो ट्वीट किया . जिसमें वह टेनिस खेल रहे है. उन्होंने कहा कि वह क्रिकेट और टेनिस खेलकर बड़े हुए हैं यह खेल मेरे दिल के बहुत करीब है और हमेशा इन खेल को खेलने के लिए #5MinuteAur मांगे.  क

जयंत सिन्हा  ने खेलो  इंडिया चैलेंज के लिए महेंद्र सिंह धोनी, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री किरण रिजूजी को नॉमिनेट किया है. 

वहीं #5MinuteAur खेलने दो चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने हमारे युवा प्रतिभाओं के लिए शानदार पहल की शुरुआत की है. मैंने बचपन से ही फुटबॉल और एथलेटिक्स में जोश के साथ खेलता हूं . मैं अभी भी गोल कर सकता हूं. कभी थका नहीं , हमेशा कहता था बस 5MinuteAur'. 

किरण रिजिजू ने खेलों इंडिया चैंलेज के लिए केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु , पीयूष गोयल और मुख्तार अब्बास नकवी को नॉमिनेट किया है. 

 
Advertisement

Published January 9th, 2019 at 17:37 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 दिन पहलेे
10 दिन पहलेे
15 दिन पहलेे
IT raids businessman's office in Kolkata.
55 मिनट पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo