Advertisement

Updated June 23rd, 2021 at 10:12 IST

टोक्यो ओलंपिक 2021: किरण रिजिजू ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए नियमों को बताया 'भेदभावपूर्ण'

टोक्यो ओलंपिक 2021 से पहले, केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भारत सहित 11 देशों के एथलीटों के खिलाफ 'भेदभावपूर्ण' नियमों की निंदा की है।

Reported by: Ritesh Mishra
| Image:self
Advertisement

टोक्यो ओलंपिक 2021 से पहले, केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भारत सहित 11 देशों के एथलीटों के खिलाफ 'भेदभावपूर्ण' नियमों की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि ये नियम ओलंपिक चार्टर का उल्लंघन करते हैं।

कोरोना के कारण भारत, पाकिस्तान, यूके, अफगानिस्तान, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, मिस्र, मलेशिया और वियतनाम को 'ग्रुप 1' में शामिल किया गया है। इनके लिए सख्त क्वारंटाइन नियम लागू किए गए हैं। कुछ नियम इन देशों के एथलीटों को उनके मुख्य आयोजनों से पहले अभ्यास करने से भी रोकने वाले हैं।
 
रिजिजू ने मंगलवार को एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'हमें जापान से जानकारी मिली है कि कुछ चिंताएं हैं ।।। ओलंपिक चार्टर के अनुसार ओलंपिक में भाग लेने में किसी भी देश के साथ कोई भेदभाव नहीं हो सकता है।'

उन्होंने कहा, 'अगर ऐसे नियम हैं जो भारतीयों या किसी भी देश के लिए भेदभावपूर्ण हैं तो इस पर ध्यान देना होगा। मैंने पहले ही आईओए को जापान में आयोजन समिति के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज करने के लिए कहा है, जो उन्होंने पहले ही किया है।'

खेल मंत्री ने कहा, "इसलिए अगर ऐसे नियम और कानून हैं जो एक खेल मंत्री के रूप में हमारे लिए अच्छे नहीं हैं, तो मैं इस मुद्दे को मजबूती से उठाऊंगा। इसलिए मामला आ गया है और हमने पहले ही बता दिया था, उम्मीद है कि कुछ सही कार्रवाई की जाएगी।"

11 देशों के लिए भेदभावपूर्ण नियम?

'ग्रुप 1' देशों के लिए जापानी सरकार के नियमों ने आईओए द्वारा उन्हें 'अनुचित और भेदभावपूर्ण' करार दिए जाने के बाद भारत में भारी विवाद पैदा कर दिया है। नियमों के तहत, उपरोक्त देशों से आने वाले खिलाड़ियों को जापान जाने से पहले सात दिनों के लिए हर दिन परीक्षण करने की आवश्यकता होगी है और उन्हें अपने मैच से केवल 5 दिन पहले जापान पहुंचने की अनुमति होगी। 5 दिनों में, उन्हें खेलों से पहले अभ्यास करने की अनुमति नहीं है और उन्हें कम से कम 3 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहना होगा। 

इसे भी पढ़ें: टोक्यो ओलंपिक: खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे आया BCCI, तैयारियों के लिए 10 करोड़ रुपए देने का किया ऐलान

इसके अलावा, जो विवाद पैदा हुआ है वह यह है कि जापान पहुंचने के बाद भी, खिलाड़ियों को हर दिन परीक्षण करवाना पड़ता है। जो दूसरे देशों के खिलाड़ियों के अधीन नहीं हो रहा है।

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक आज से ठीक एक महीने पहले 23 जुलाई से शुरू होगा। 

Advertisement

Published June 23rd, 2021 at 10:12 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo