Advertisement

Updated November 28th, 2022 at 15:50 IST

भारत की ट्रैक एंड फील्ड क्वीन PT Usha ने रचा इतिहास, चुनी गईं IOA की पहली महिला अध्यक्ष

भारत की ट्रैक एंड फील्ड क्वीन (Track & Field Queen) पीटी उषा (PT Usha) ने एक और इतिहास रचा है। पीटी उषा सोमवार को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष चुनी गईं।

Reported by: Nripendra Singh
PC: ANI
PC: ANI | Image:self
Advertisement

ओलंपियन और भारत की ट्रैक एंड फील्ड क्वीन (Track & Field Queen) पीटी उषा (PT Usha) ने एक और इतिहास रचा है। पीटी उषा सोमवार को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष चुनी गईं। पीटी उषा इस पद के लिए निर्विरोध चुनी गईं। उषा ने अपनी टीम के 14 अन्य लोगों के साथ रविवार को अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन दाखिल किया था। आखिरी दिन कोई और इस पद के लिए नॉमिनेशन दाखिल नहीं हुआ। ऐसे में कई एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता इस प्रक्रिया में IOA की पहली महिला अध्यक्ष बनेंगी।

10 दिसंबर को होने वाले मतदान वाले दिन, पीटी उषा के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इसके बाद पीटी उषा 1934 में टेस्ट मैच खेलने वाले महाराजा यादविंद्र सिंह के बाद देश का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी, जो IOA प्रमुख बनेंगी। 

केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू ने पीटी उषा को IOA अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, "दिग्गज गोल्डन गर्ल, पीटी उषा को भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई। मैं अपने देश के सभी खेल नायकों को भी प्रतिष्ठित IOA का पदाधिकारी बनने पर बधाई देता हूं! देश को उन पर गर्व है।"

पीटी उषा के शानदार एथलेटिक करियर पर एक नजर

'पय्योली एक्सप्रेस' नाम से मशहूर पीटी उषा देश के सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक हैं। उषा ने 1982 और 1994 के एशियाई खेलों में चार स्वर्ण सहित 11 पदक जीते हैं। इसके साथ ही उन्होंने 1986 के सियोल एशियन गेम्स में 200 मीटर, 400 मीटर, 400 मीटर बाधा दौड़ और 4x400 मीटर रिले रेस में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा 100 मीटर में रजत भी जीता।

उषा ने 1982 के नई दिल्ली एशियाई खेलों में 100 मीटर और 200 मीटर के पदक भी जीते। उन्होंने 1983 से 1998 तक एशियाई चैंपियनशिप में सामूहिक रूप से 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर बाधा दौड़, 4x100 मीटर रिले और 4x400 मीटर रिले में 14 स्वर्ण सहित कुल 23 पदक जीते। स्प्रिंट क्वीन को 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में पदक से चूकने के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है, जहां उन्हें रोमानिया की क्रिस्टियाना कोजोकारू ने सेकंड के सौवें हिस्से से हराया था।

यह भी पढ़ें: PT Usha राज्यसभा के लिए हुईं मनोनीत, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

Advertisement

Published November 28th, 2022 at 15:49 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

14 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo