Advertisement

Updated January 16th, 2023 at 14:16 IST

Sports Events Of This Week: हॉकी वर्ल्ड कप से लेकर भारत Vs न्यूजीलैंड तक, इस हफ्ते होंगे ये बड़े स्पोर्ट्स टूर्नामेंट

Major Sporting Events Of This Week: दुनिया भर के स्पोर्ट्स फैंस के लिए ये हफ्ता काफी रोमांचक होने वाला है।

Reported by: Sakshi Bansal
Image: AP/bcci.tv/@hockeyindia/Instagram
Image: AP/bcci.tv/@hockeyindia/Instagram | Image:self
Advertisement

Major Sporting Events Of This Week: दुनिया भर के स्पोर्ट्स फैंस के लिए ये हफ्ता काफी रोमांचक होने वाला है। इस हफ्ते दुनियाभर में कई बड़े टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। टीम इंडिया के फैंस इस समय भारत बनाम श्रीलंका (Ind Vs Sri Lanka) सीरीज की जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं दुनिया की नजर इस समय कई मेजर स्पोर्ट्स टूर्नामेंट पर है जो आने वाले दिनों में होने वाले हैं। 

जहां भारतीय पुरुष हॉकी टीम (India men’s hockey team) FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में अपने अंतिम ग्रुप चरण के मैच में वेल्स के खिलाफ भिड़ेगी, वहीं भारतीय क्रिकेट टीम ODI सीरीज में न्यूजीलैंड (India Vs New Zealand) के खिलाफ मैदान पर उतरने वाली है। यहां डालिए एक नजर आगामी हफ्ते में होने वाले मैचों पर-

FIH Men’s Hockey World Cup 2023

टीम इंडिया 19 जनवरी को हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में अपने अंतिम ग्रुप मैच में वेल्स का सामना करने वाली है। भारत ने मार्की इवेंट में अब तक दो मैच खेले हैं और वर्तमान में पूल डी में दूसरे स्थान पर है। भारत ने 13 जनवरी को स्पेन के खिलाफ 2-0 की जीत के साथ शुरू किया था और फिर 15 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ के साथ वापसी की।

  • India vs Wales: 19 जनवरी, शाम 7:00 बजे, भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम 

India vs New Zealand ODI series

रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम इस हफ्ते तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। टीम इंडिया हाल ही में श्रीलंका को 3-0 से हराकर निपटी है। 

  • India vs New Zealand: 18 जनवरी, दोपहर 1:30 बजे, हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम 
  • India vs New Zealand: 21 जनवरी, दोपहर 1:30 बजे, रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

ICC U-19 T20 Women’s World Cup 2023

शैफाली वर्मा की अगुआई वाली भारतीय अंडर-19 महिला टीम इस हफ्ते अंडर-19 टी20 महिला वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप चरण में यूएई और स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलेगी। भारत ने 14 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका पर सात विकेट की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी।

  • India U-19 women vs UAE U-19 women: 16 जनवरी, बेनोनी के विलोमूर पार्क
  • India U-19 women vs Scotland U-19 women: 18 जनवरी, बेनोनी में विलोमूर पार्क बी फील्ड

Big Football clashes: फुटबॉल के बड़े मुकाबले

जबकि 20 जनवरी को Premier League 2022-23 में मैनचेस्टर सिटी का सामना टोटेनहम हॉटस्पर से होगा, वही लिवरपूल 21 जनवरी को चेल्सी के खिलाफ मैदान में उतरने वाला है। मैनचेस्टर यूनाइटेड 22 जनवरी को लीग के टॉपर्स आर्सेनल से भिड़ेगी। इस बीच, क्रिस्टियानो रोनाल्डो 22 जनवरी को एत्तिफाक के खिलाफ अल नासर की तरफ से डेब्यू कर सकते हैं।

  • Manchester City vs Tottenham Hotspur: 20 जनवरी, भारतीय समयानुसार रात 1:30 बजे IST
  • Liverpool vs Chelsea: 21 जनवरी, भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे
  • Arsenal vs Manchester United: 22 जनवरी, रात 10:00 बजे IST
  • Al Nassr vs Ettifaq: 22 जनवरी, रात 11 बजे IST

Australia Open 2023

  • Daniil Medvedev vs Marcos Giron: पहले दौर का मैच 16 जनवरी को दोपहर 2:45 बजे IST
  • Novak Djokovic vs Roberto Carballes Baena: पहले दौर का मैच 17 जनवरी को दोपहर 2:45 बजे IST

ये भी पढ़ेंः ‘मैं बस बल्लेबाजी एंजॉय कर रहा’- Virat Kohli ने रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्मेंस पर दिया ऐसा बयान, हुआ वायरल

ये भी पढ़ेंः विराट कोहली से मिलने सुरक्षा घेरा तोड़ मैदान पर पहुंचा फैन, अपने फेवरेट खिलाड़ी के पकड़ लिए पैर, देखें Viral VIDEO

Advertisement

Published January 16th, 2023 at 14:07 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo