Advertisement

Updated May 28th, 2023 at 16:22 IST

इस खिलाड़ी की शादी से यशस्वी को हुआ फायदा, WTC फाइनल से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव

Yashasvi Jaiswal WTC Final: आईपीएल 2023 (IPL 2023) में अपनी बैटिंग से तहलका मचाने वाले यशस्वी जायसवाल को बड़ा इनाम मिला है।

Reported by: Ritesh Kumar
PC: Yashasvi Jaiswal WTC Final
PC: Yashasvi Jaiswal WTC Final | Image:self
Advertisement

Yashasvi Jaiswal WTC Final: आईपीएल 2023 (IPL 2023) में अपनी बैटिंग से तहलका मचाने वाले यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को बड़ा इनाम मिला है। 7 जून से इंग्लैंड के ओवल ग्राउंड पर होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के लिए टीम इंडिया में उनकी एंट्री हुई है। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज ने इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़कर सनसनी मचाई थी। 

आईपीएल 2023 में दमदार प्रदर्शन का यशस्वी को इनाम मिला है। ईएसपीएन क्रीकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार यशस्वी को बतौर स्टैंड-बाय प्लेयर WTC फाइनल टीम में जगह मिली है। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की जगह रिजर्व प्लेयर की लिस्ट में शामिल किया गया है। 

यशस्वी जायसवाल की WTC टीम में एंट्री 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया का सामना होगा। जायसवाल ने हाल के दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2023 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 14 पारियों में 625 रन बनाए थे। उन्होंने सीजन में एक शतक और पांच अर्धशतक भी जड़े हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे शादी!

रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2023 के बाद शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसके चलते उन्होंने BCCI से टीम से छुट्टी लेने की मांग की है। भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए बैचों में रवाना हो चुकी है। विराट कोहली पहले ही लंदन पहुंच चुके हैं। भारत वर्ष 2021 में डब्ल्यूटीसी फाइनलिस्ट था, लेकिन न्यूजीलैंड से हार गया।

यह भी पढ़ें: IPL 2023: गुजरात या चेन्नई, कौन बनेगा चैंपियन? शेन वॉटसन ने कर दी भविष्यवाणी

भारत की टेस्ट टीम WTC फाइनल: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज , उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

WTC फाइनल 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस हैरिस, एलेक्स केरी, जोश इंगलिस, कैमरन ग्रीन, मिशेल मार्श, स्कॉट बोलैंड, जोश हेज़लवुड, नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क और टॉड मर्फी
 

Advertisement

Published May 28th, 2023 at 16:22 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

8 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo