Advertisement

Updated February 3rd, 2023 at 22:48 IST

भारतीय महिला टीम ने भूटान को 12-0 से रौंदा

भारत को पहला गोल करने के लिए लगभग आधे घंटे का इंतजार करना पड़ा, लेकिन इसके बाद उसने गोल वर्षा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Image: Twitter/Indian Football Team
Image: Twitter/Indian Football Team | Image:self
Advertisement

भारत ने तीन स्थानापन्न खिलाड़ियों की हैट्रिक की मदद से शुक्रवार को यहां सैफ अंडर-20 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के पहले मैच में भूटान को 12-0 से करारी शिकस्त देकर अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की।

नेहा (45+2, 55वें और 90वें), अनीता कुमारी (50वें, 69वें और 78वें) और लिंडा कॉम (61वें, 63वें और 75वें) ने स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरकर हैट्रिक बनाकर भारत की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई।

भारत की तरफ से अन्य गोल अपूर्णा नरजारी (29वें और 36वें) और नीतू लिंडा (43वें) ने किए।

भारत को पहला गोल करने के लिए लगभग आधे घंटे का इंतजार करना पड़ा, लेकिन इसके बाद उसने गोल वर्षा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

भारत अपने दूसरे राउंड रोबिन मैच में रविवार को मेजबान बांग्लादेश से भिड़ेगा।

Advertisement

Published February 3rd, 2023 at 21:47 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

7 घंटे पहलेे
20 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo