Advertisement

Updated November 25th, 2022 at 15:00 IST

FIFA World Cup: घाना के खिलाड़ी ने Cristiano Ronaldo के स्टाइल में मनाया जश्न, गुस्सा हो गए पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी, देखें VIDEO

गुरुवार को क्रिस्टियानो रोनाल्डो स्टारर (Cristiano Ronaldo) टीम पुर्तगाल (Portugal) ने घाना (Ghana) को 3-2 से हराकर अपने कैंपेन की शुरुआत की।

Reported by: Ritesh Kumar
PC: Twitter
PC: Twitter | Image:self
Advertisement

FIFA World Cup 2022: कतर (Qatar) में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 के पहले हफ्ते में ही कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को क्रिस्टियानो रोनाल्डो स्टारर (Cristiano Ronaldo) टीम पुर्तगाल (Portugal) ने घाना (Ghana) को 3-2 से हराकर अपने कैंपेन की शुरुआत की। स्टार स्ट्राइकर रोनाल्डो ने पेनल्टी के जरिए अपनी टीम को पहली गोल दिलाई और इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब लगातार पांच वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। पुर्तगाल बनाम घाना मैच में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिली, जिसने दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। 

रोनाल्डो (Ronaldo) के सामने उन्हीं के अंदाज में जश्न 

पुर्तगाल ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जाओ फेलिक्स और राफेल लीओ के गोल की मदद से घाना को 3-2 से हरा दिया। हालांकि, उनके लिए ये मैच जीतना इतना आसान नहीं रहा क्योंकि घाना ने जबरदस्त टक्कर दी। इस बीच सोशल मीडिया पर घाना के एक खिलाड़ी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिन्होंने मैच में गोल दागने के बाद रोनाल्डो की स्टाइल में जश्न मनाया। दिलचस्प बात ये रही कि स्टार स्ट्राइकर रोनाल्डो ने भी इसपर रिएक्शन दिया। 

दरअसल, मैच के अंतिम समय में घाना के खिलाड़ी बुखारी ने गोल कर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फेमस 'सिउउउ' अंदाज में जश्न मनाया। उस समय रोनाल्डो बेंच पर बैठे थे क्योंकि पुर्तगाल के कोच ने उन्हें रिप्लेस किया था। बुखारी का ये जश्न रोनाल्डो को अच्छा नहीं लगा और वो गुस्से में दिखे। 

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में, बुखारी को अंतिम कुछ मिनटों में पुर्तगाल के खिलाफ गोल दागने के बाद 'सिउउउ' उत्सव की नकल करते हुए देखे जाने के बाद रोनाल्डो खुश नहीं दिखे।

कुछ प्रशंसकों ने बुखारी के 'सिउउउ' उत्सव को मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व फॉरवर्ड के प्रति अपमानजनक माना। खेल के बाद, बुखारी ने यह स्पष्ट करने के लिए एक बयान जारी किया कि वह रोनाल्डो का अनादर नहीं। 

यह भी पढ़ें: Cristiano Ronaldo: बला की खूबसूरत हैं फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज, तस्वीरें देख आप भी करेंगे तारीफ

Advertisement

Published November 25th, 2022 at 15:00 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 घंटे पहलेे
23 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo