Advertisement

Updated October 18th, 2021 at 20:20 IST

युवराज सिंह: अनुसूचित जाति के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी से लेकर इन बड़े विवादों में घिर चुके हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर

कई बार अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की मुसीबतें एक बार फिर से बढ़ गई है।

Reported by: Kanak Kumari
PC: PTI
PC: PTI | Image:self
Advertisement

कई बार अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की मुसीबतें एक बार  फिर से बढ़ गई है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh Controversy) ने अपने साथी खिलाड़ी और आरसीबी के स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) पर अनुसूचित जाति को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में हरियाणा (Haryana) के हिसार पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई, लेकिन क्रिकेटर अक्सर अपने कमेंट्स की वजह से परेशानियों में फंस जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup: आयरलैंड के कर्टिस कैम्फर ने 4 गेंदों पर 4 विकेट लेकर रचा इतिहास; इन दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

यह मामला तब का है जब कोरोना महामारी का प्रकोप जारी था। कोरोना काल में युवराज सिंह अपने साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ वीडियो चैट पर भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पर अनुसूचित जाति को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। युवराज सिंह को रविवार, 17 अक्टूबर को हांसी पुलिस ने औपचारिक तौर पर उन्हें गिरफ्तार कर ली थी। हालांकि, इसके बाद तीन घंटे तक पूछताछ चली और फिर उन्हें जमानत मिल गई। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब युवराज विवादों में घिरे हैं। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटना हो चुकी है।

कुछ समय पूर्व ही क्रिकेटर युवराज सिंह की भाभी और बिग बॉस (Big Boss) फेम आकांक्षा शर्मा (Akanksha Sharma) ने खिलाड़ी के पूरे परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं क्रिकेटर की भाभी ने उनपर मादक द्रव्यों के सेवन का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद भी युवराज खूब चर्चा में रहे।

वहीं एक दूसरी घटना साल 2017 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद की है। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और ऑलराउंडर युवराज सिंह पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था।  

एक अन्य मामले में युवराज सिंह के पिता भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (M S Dhoni) पर अपने बेटे को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का आरोप लगाया था। इस मामले में युवराज ने सामने आकर अपनी और धोनी के संबंधों पर सफाई भी दी थी।

कोविड-19 (COVID-19) के समय में जब पूरा विश्व कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा था, तब युवराज सिंह ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) के एनजीओ की मदद की थी। इस काम के लिए उन्हें बहुत ट्रोल किया गया था। दरअसल, उन्हें ट्रोल तब किया गया जब युवराज सिंह की मदद के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी अफरीदी का एक वीडियो सामने आया। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का कथित तौर पर अपमान करने की बात कही गई थी।

इसे भी पढ़ें: T20 Men's WC Warm-Up: NZ और AUS का वार्म-अप मैच आज, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग XI

Advertisement

Published October 18th, 2021 at 20:13 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo