Advertisement

Updated February 7th, 2023 at 20:15 IST

WPL 2023: BCCI ने ऑक्शन लिस्ट की जारी, जानें कितने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली ?

WPL 2023: BCCI ने वीमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन लिस्ट की जारी कर दी है। लिस्ट में 409 खिलाड़ियों को जगह मिली है। 13 फरवरी को इन खिलाड़ियों पर बोले लगेगी।

Reported by: Digital Desk
PC- BCCI
PC- BCCI | Image:self
Advertisement

WPL 2023: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2023 (WPL) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। WPL की नीलामी 13 फरवरी को मुंबई में होगी और इसमें दुनियाभर की 409 महिला खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। टूर्नामेंट का आयोजन मुंबई के दो  स्टेडियम ब्रेबोन और नवी मुंबई की डीवाई पाटिल में किया जाएगा।

बीसीसीआई (BCCI) ने टूर्नामेंट को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि WPL 2023 का पहला सीजन 4 से 26 मार्च के बीच मुंबई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे।

वीमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी के लिए कुल 409 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसमें 246 भारतीय और 163 विदेशी क्रिकेटर शामिल हैं। 409 खिलाड़ियों की लिस्ट में 8 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी भी हैं। कैप्ड खिलाड़ियों की कुल संख्या 202 है और अनकैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 199 है।


1525 में से 409 खिलाड़ी शॉटलिस्ट

इस लीग में  5 टीमें मुंबई, लखनऊ, अहमदाबाद, दिल्ली और बेंगलुरू है। 5 टीमें ज्यादा से ज्यादा 90 खिलाड़ियों को ही खरीद सकती है यानी की पांच टीमों के पास अधिकतम 90 स्लॉट उपलब्ध हैं। इनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। एक टीम में 6 ही विदेशी खिलाड़ी हो सकती हैं। वीमेंस प्रीमियर लीग खेलने के लिए 1525 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें 409 खिलाड़ियों को ही शॉटलिस्ट किया गया है।

13 फरवरी को मुंबई में लगेगी बोली

अब 13 फरवरी को मुंबई में शॉटलिस्ट हुए खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। नीलामी में सबसे ज्यादा बेस प्राइस 50 लाख है। इसमें हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, एलिसे पेरी, सोफी एक्लेस्टोन, सोफी डिवाइन, डियांड्रा डॉटिन समेत 24 खिलाड़ी शामिल हैं। 30 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। बता दें कि महिला टी20 विश्व कप टूर्नामेंट 10 से 26 फरवरी के बीच दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। इसके तुरंत बाद ही वीमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत होने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें: तीन स्पिनरों को टीम में रखने की चाहत लेकिन आपको नहीं पता कि Nagpur कर पिच कैसी होगी: लोकेश राहुल

Advertisement

Published February 7th, 2023 at 20:15 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo