Advertisement

Updated November 21st, 2022 at 15:00 IST

Virat Kohli को ये चीज देखकर क्यों आई Dhoni की याद? लिखा- ‘Mahi हर जगह हैं’ | Viral

Virat Kohli Dhoni: पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हटके अंदाज में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को याद किया है।

Reported by: Sakshi Bansal
| Image:self
Advertisement

Virat Kohli Dhoni: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की फैन फॉलोइंग केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में है। ‘कैप्टन कूल’ ने अपनी लीडरशिप में टीम इंडिया (Team India) को कई मैच जिताए हैं और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। यही कारण है कि फैंस आज मैदान पर उन्हें काफी मिस करते हैं। धोनी के चाहनेवालों की फेहरिस्त काफी लंबी है जिसमें पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम सबसे ऊपर आता है।

‘किंग कोहली’ कहे जाने वाले क्रिकेटर (Cricket News) समय-समय पर धोनी के प्रति अपना प्यार और सम्मान जाहिर करते रहे हैं। ऑन-फील्ड हो या ऑफ-फील्ड, वह कभी धोनी को सराहने का एक मौका नहीं गंवाते। इसी कड़ी में, कोहली ने फिर से धोनी को याद किया है। हालांकि, इस बार उनका अंदाज थोड़ा हटके है।

विराट कोहली ने इस अंदाज में किया महेंद्र सिंह धोनी को याद

क्रिकेटर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर माही को याद करते हुए एक फोटो पोस्ट की है। हालांकि, वो फोटो धोनी की नहीं बल्कि एक वॉटर बॉटल की है। जी हां, कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पानी की बोतल की फोटो पोस्ट की है जिसपर धोनी की तस्वीर लगी देखी जा सकती है। इसे शेयर करते हुए कोहली ने कैप्शन में लिखा- ‘ये हर जगह हैं। यहां तक कि पानी की बोतल पर भी’।

जैसे ही उन्होंने ये स्टोरी डाली, तुरंत ही ये वायरल हो गई है। गौरतलब है कि धोनी और कोहली की दोस्ती जगजाहिर है। कोहली ने कई बार इंटरव्यू में अपनी कामयाबी का क्रेडिट माही को दिया है। उन्होंने कुछ समय पहले एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि कैसे टेस्ट की कप्तानी छोड़ने के बाद उन्हें मैसेज भेजने वाले धोनी इकलौते खिलाड़ी थे और उनके मैसेज ने ही उन्हें फॉर्म में वापस आने में मदद की। 

विराट कोहली परिवार संग पहुंचे उत्तराखंड 

इस बीच, किंग कोहली की उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों से तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और बेटी वामिका (Vamika) के साथ देखे जा सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद कोहली अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः इस बल्लेबाज ने किया ऐसा कारनामा, Rohit Sharma और Virat Kohli जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड भी फीके पड़े

Advertisement

Published November 21st, 2022 at 14:56 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo