Advertisement

Updated April 23rd, 2021 at 15:00 IST

विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका को दी फ्लाइंग किस, VIDEO वायरल

मुंबई के वानखेड़े स्टोडियम में गुरुवार को IPL 2021 का 16वां मुकाबला खेला गया।

Reported by: Ritesh Mishra
| Image:self
Advertisement

मुंबई के वानखेड़े स्टोडियम में गुरुवार को IPL 2021 का 16वां मुकाबला खेला गया। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला गया है। इस मुकाबले में विराट की सेना ने  राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से मात दी।

यह आरसीबी की इस सीजन की लगातार चौथी जीत है। रॉजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान में 177 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। हालांकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने इस स्कोर को बौना साबित कर दिया। आरसीबी ने इस मैच को 16।3 ओवरों में अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी एक बार फिर अंक तालिका में नंबर एक पर पहुंच गई है। 

इस मैच में आरसीबी की तरफ से ओपनिंग करने आए बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल ने शतक लगाया तो वहीं उनके साथ ओपनिंग करने के लिए आए टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाया। 

विराट कोहली ने इस मैच में शानदार पारी खेलते हुए 47 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए। ये विराट का इस सीजन का सर्वाधिक स्कोर है और पहला अर्धशतक भी है। इसके साथ ही विराट कोहली आईपीएल में सबसे पहले छह हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अलावा अभी तक कोई भी खिलाड़ी आईपीएल में 6000 रन नहीं बना सका है। 

सीजन का पहला अर्धशतक लगाने के बाद विराट ने नए अंदाज में जश्न मनाया। इस अर्धशतक को उन्होंने अपनी बेटी वामिका को समर्पित किया। विराट कोहली ने अर्धशतक लगाने के बाद डग आउट में खड़े खिलाड़ियों को बल्ला दिखाया। तो वहीं इसके बाद विराट कोहली स्टेडियम से फ्लाइंग किस देते हुए नजर आए। इस दौरान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा हंसते हुए ताली बजा रही थीं। इसके बाद विराट कोहली  गोंद लेने का इशारा कर बताया कि यह किस उनकी बेटी वामिका के लिए है। विराट कोहली का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि 11 जनवरी को 2021 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा माता-पिता बने। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर बताया था कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। विराट और अनुष्का अपनी इस क्यूट सी बेटी का नाम वामिका रखा है। विराट और अनुष्का अपनी बेटी को मीडिया से अभी दूर रख रहे हैं।   

इसे भी पढ़ें: विराट कोहली ने दिल्ली पुलिस के समर्थन में लोगों को दिया ये खास संदेश; देखें VIDEO

Advertisement

Published April 23rd, 2021 at 15:00 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo