Advertisement

Updated April 23rd, 2021 at 17:24 IST

मैदान के बाहर सुरेश रैना ने पकाया खाना, अंबाती रायडू भी साथ देते आए नजर; देखें VIDEO

चेन्नई सुपर किंग्स धीरे-धीरे और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में अपना फॉर्म हासिल कर रही है।

Reported by: Ritesh Mishra
| Image:self
Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स धीरे-धीरे और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में अपना फॉर्म हासिल कर रही है। टीम ने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत हासिल की थी। जिसके बाद सीएसके आईपीएल 2021 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस बीच, चेन्नई के विस्फोटक सुरेश रैना ने अपने अकाउंट पर एक इंस्टाग्राम रील्स वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह अपने चेन्नई टीम के साथी अंबाती रायडू के साथ खाना बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

लगातार तीसरी जीत हासिल करने के बाद, चेन्नई के खिलाड़ी थोड़ी राहत की सांस ले रहे हैं। अपने अगले मैच से पहले आराम कर रहे हैं और मस्ती कर रहे हैं। इस बात का पता तब चला जब सुरेश रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें मिस्टर आईपीएल खाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सुरेश रैना शेफ से घिरे हुए हैं, और सेफ के साथ खाना बना रहे हैं। सुरेश रैना के साथ किचेन में अंबाती रायडू भी मौजूद हैं। इस दौरान वह खाना पकाते समय बहुत ध्यान से सेफ को ध्यान से देख रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3)

 बॉयो बबल में,खिलाड़ियों को बाहरी दुनिया के संपर्क में रहने की अनुमति नहीं होती है, खाना पकाने का प्रयास करना सुरेश रैना के लिए आराम करने के तरीके के रूप में सही विकल्प के रूप में दिखाई दे रहे हैं।  

सुरेश रैना के इस वीडियो को चार लाख से अधिक लोगों को लाइक किया है। वीडियो को देखकर सुरेश रैना के प्रशंसक निश्चित रूप से खाना पकाते हुए देखकर खुश हो रहे होंगे। 

इसे भी पढ़ें: विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका को दी फ्लाइंग किस, VIDEO वायरल

बता दें कि बुधवार को खेले चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2021 का 15 वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  220 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। वहीं पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 19।1 ओवर में 10 विकेट 202 रन ही बना सकी। इस मैच को चेन्नई ने 18 रनों से जीत लिया।

Advertisement

Published April 23rd, 2021 at 17:24 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo