Advertisement

Updated December 30th, 2022 at 12:21 IST

Rishabh Pant Accident: पंत के साथ हुए हादसे पर उत्तराखंड DGP अशोक कुमार का बयान, बताया कैसे घटी घटना

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के जांबाज खिलाड़ी ऋषभ पंत के साथ भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस घटना में भारतीय बल्लेबाज पंत को काफी चोटें भी आई है।

Reported by: Kanak Kumari
(PC: Twitter-Anihindinews/AP)
(PC: Twitter-Anihindinews/AP) | Image:self
Advertisement

Rishabh Pant Accident: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के जांबाज खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant Car Accident) के साथ भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस घटना में भारतीय बल्लेबाज पंत को काफी चोटें भी आई है। घटना सुबह साढ़े पांच बजे की है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने घटना के बारे में जानकारी दी है। डीजी ने बताया कि पंत अभी खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति अभी पहले से बेहतर है। एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने बताया, "उनकी स्थिति में सुधार है। उन्होंने खुद बताया कि गाड़ी चलाते वक्त उन्हें झपकी आ गई थी जिस कारण से उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। उनके पैर में लिगामेंट इंजरी और सिर पर एक कट भी आई है। कार पूरी तरह से जल गई। मैक्स अस्पताल में इस वक्त उनका इलाज चल रहा है। ये दुर्घटना सुबह करीब 5.30 बजे हुई है। संभव है कि पंत विंड स्क्रीन से बाहर आए।"

अटकलें ये भी लगाई जा रही थी कि उन्हें इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा। हालांकि इसपर उन्होंने कहा कि अभी उन्हें दिल्ली शिफ्ट करने का कोई प्लान नहीं है।

वहीं इस घटना से पंत के फैंस में भी दुख की लहर दौड़ पड़ी। फैंस लगातार ट्वीट कर खिलाड़ी के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'भगवान महादेव जी से भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ्य लाभ की कामना करता हूं' दूसरे यूजर ने लिखा 'जल्दी ठीक हो जाओ ऋषभ पंत.. तुम फाइटर हो'

मामले में हरिद्वार ग्रामीण के SP एसके सिंह ने बताया कि ‘पंत अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए रुड़की जा रहे थे। झपकी लगने के कारण ये हादसा हुआ है’। अब इस सड़क दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है जिसमें दिख रहा है कि कितनी बुरी तरह से पंत की गाड़ी डिवाइडर से टकराई थी।

ये भी पढ़ें: PM Modi Mother Demise: अनंत सफर पर पीएम मोदी की मां हीरा बा, परिवार ने प्रार्थना के लिए जताया आभार

ये भी पढ़ें: कभी बेटे ने आंख से लगाया पैर धुला पानी तो कभी मां ने पोछा लाडले का मुंह...कुछ ऐसी थी पीएम मोदी-हीरा बा की बॉन्‍डिंग

Advertisement

Published December 30th, 2022 at 12:21 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo