Advertisement

Updated March 24th, 2023 at 21:57 IST

सावधान! IPL 2023 में DC का ये बल्लेबाज मचाएगा तूफान, कोच Ricky Ponting ने कर दिया ऐलान

IPL 2023: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि आईपीएल 2023 में युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अपने बल्ले से धमाल मचाएंगे।

Reported by: Ritesh Kumar
PC: ANI
PC: ANI | Image:self
Advertisement

IPL 2023: आज से एक हफ्ते बाद क्रिकेट के सबसे बड़े त्योहार IPL की शुरुआत हो जाएगी। मेगा इवेंट से पहले Delhi Capitals के हेड कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने बड़ा ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि आईपीएल 2023 में युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अपने बल्ले से धमाल मचाएंगे। आगामी मेगा इवेंट में शॉ अपने बल्ले से जलवा बिखेरने को बेताब भी होंगे क्योंकि पिछले कुछ सालों से वो टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए तरस रहे हैं। इस बीच उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में ढेर सारे रन बनाए हैं। 

IPL 2023 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि इस बार वो शुरू से कैंप का हिस्सा हैं। वो इससे पहले NCA में ट्रेनिंग ले रहे थे। मैंने इससे पहले उन्हें कभी भी इस तरह का कड़ा अभ्यास करते नहीं देखा था। 

IPL 2023 में गदर मचाएंगे Prithvi Shaw

दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने आगे कहा कि मैंने कुछ दिन पहले उनसे बात की। उनके रवैये, काम करने के तरीके और चीजें कैसे चल रही हैं, इन सब चीजों पर हमारी बातचीत हुई। मुझे ईमानदारी से लगता है कि यह आईपीएल में उनका अब तक का सबसे बड़ा सीजन होने जा रहा है। मैं उनकी आंखों में एक अलग चमक देख रहा हूं और वो रन बनाने के लिए भूखे नजर आ रहे हैं। 

रिकी पोंटिंग ने आगे कहा कि आप एक बात जानते हैं जो मैं हमेशा अपने खिलाड़ियों से कहता हूं 'मुझे आलस्य पसंद नहीं है और मुझे ऐसे लोग पसंद नहीं जो अपने प्रतिभा का सही उपयोग नहीं करते हैं। अगर मैं खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करते नहीं देखता हूं तो ये मेरा काम है कि मैं इसे बदल सकूं। 

IPL में पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन 

आईपीएल में पृथ्वी शॉ के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने मेगा इवेंट में 63 मैच खेले हैं और इस दौरान 25.21 की औसत से 1588 रन बनाए हैं। शॉ ने इंडियन प्रीमियम लीग में 12 अर्धशतक जड़े हैं। 

यह भी पढ़ें: सैमसन को सूर्यकुमार यादव से बेहतर बताने पर भड़के कपिल देव, रोहित का बचाव करते हुए दिया बड़ा बयान

Advertisement

Published March 24th, 2023 at 21:57 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo