Advertisement

Updated September 9th, 2021 at 16:57 IST

सौरव गांगुली की जीवन पर बनेगी फिल्म; जानें कौन एक्टर निभा सकते हैं दादा का किरदार

सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की जीवनी पर जल्द ही एक फिल्म बनने जा रही है। प्रिंस ऑफ कोलकाता ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि कर दी है।

Reported by: Ritesh Kumar
PC: PTI
PC: PTI | Image:self
Advertisement

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के वर्तमान अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की जीवन पर जल्द ही एक फिल्म बनने जा रही है। प्रिंस ऑफ कोलकाता ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि कर दी है। गांगुली ने कहा कि वह "रोमांचित" हैं कि उनकी जीवन कहानी को जल्द ही बड़े पर्दे के लिए रूपांतरित किया जाएगा। सौरव गांगुली ने ट्वीट कर लिखा कि क्रिकेट मेरा जीवन रहा है, इसने मेरे सिर को ऊंचा करके आगे बढ़ने का आत्मविश्वास और क्षमता दी, एक यात्रा जिसे रिलीज किया जाना है। रोमांचित हूं कि लव फिल्म्स मेरी यात्रा पर एक बायोपिक का निर्माण करेगी और इसे बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी। 

किस एक्टर को मिलेगा सौरव गांगुली का रोल निभाने का मौका? 

इससे पहले एक इंटरव्यू में सौरव ने कहा था कि अगर उनके जीवन पर कभी बायोपिक बनती है तो ऋतिक रोशन उनकी भूमिका निभा सकते हैं क्योंकि उन्हे वो बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में, ऋतिक रोशन को गणित के शिक्षक आनंद कुमार के जीवन पर आधारित फिल्म 'सुपर 30' में देखा गया था जिसे दर्शकों ने सराहा था। 

यह भी पढ़ें - सौरव गांगुली के बर्थडे पर VVS लक्ष्मण, सुरेश रैना सहित कई क्रिकेटरों ने भेजा संदेश; मोहम्मद कैफ के ट्वीट ने फैंस का दिल जीत लिया

सौरव गांगुली का क्रिकेट सफर 

गांगुली को भारतीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक माना जाता है। सौरव के नेतृत्व में ही भारत 2003 आईसीसी विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था। दादा की कप्तानी में ही युवराज सिंह, जहीर ख़ान, महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था जो आगे चलकर भारत के सुपरस्टार बन गए। 
बता दें कि गांगुली को उनके क्रिकेट में योगदान के लिए कई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है जिसमें पद्मश्री भी शामिल है। कोलकाता के रहने वाले सौरव गांगुली ने 2008 में क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया। सौरव ने भारत के लिए 100 से अधिक टेस्ट मैच और 300 से अधिक वनडे मैच खेले हैं। दादा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 38 शतक ठोके हैं। 

Advertisement

Published September 9th, 2021 at 16:56 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo