Advertisement

Updated September 27th, 2019 at 12:53 IST

टेनिस के बाद अब बिलियर्ड्स खेलते दिखे महेंद्र सिंह धोनी, पूराने ग्राउंड क्यूरेटर बासु दा को बुलाकर पूछा हालचाल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर भारतीय क्रिकेट के सितारे महेंद्र सिंह धोनी अपने होम टाउन रांची में बेटी जीवा और परिवार संग समय बिता रहे है।

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर भारतीय क्रिकेट के सितारे महेंद्र सिंह धोनी अपने होम टाउन रांची में बेटी जीवा और परिवार संग समय बिता रहे हैं। इस दौरान माही जेएससीए स्टेडियम जाकर जिम के साथ - साथ टेनिस का मजा ले रहे हैं। इसके साथ वह देर शाम तक बिलियडर्स में हाथ अजमाते है।

अगस्त में जम्मू-कश्मीर में सेना की ट्रेनिंग लेकर धोनी रांची लौटे धोनी गुरुवार को जेएससीए स्टेडियम जाकर जिम में पसीना बहा रहे थे इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के सबसे युवा विधायक कुणाल षाड़गी बिलियड्रस में महेंद्र सिंह धोनी से दो-दो हाथ करते नजर आएं। मैच के दौरान माही की नजर ग्राउंडमैन बासु दा पर पड़ी। उन्होंने बासु दा को बुलाकर उनसे हाल चाल पूछा। धोनी काफी लंबे वक्त तक बासु दा से बात की और ग्राउंड की जानकारी ली।

जानकारी के मुतबिक धोनी रांची में एक सप्ताह रुकने वाले हैं। बता दें कि क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद से लगातार धोनी के संन्यास की खबर आती रही हैं। इस सवाल पर जेएमएम विधायक कुणाल षाड़गी ने कहा संन्यास का फैसला धोनी का निजी फैसला है।  

याद दिला दें वर्ल्ड कप-2019 के दौरान धोनी अपनी धीमी बल्लेबाजी की वजह से आलोचकों के निशाने पर रहे है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में रन आउट हो गए थे। जिसके बाद ही भारत की उम्मीदों में पानी फिर गया था। टीम इंडिया के वर्ल्ड कप से बाहर हो जाने के बाद धोनी ने अंतरराष्टीय क्रिकेट से ब्रेक ले लिया।  इसके बाद उन्होंने टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ कश्मीर में 15 दिन बिताए। वह दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ हाल ही में संपन्न तीन मैचों की घरेलू टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में भी नहीं खेले।

उधर, धोनी मैदान पर वापसी के लिए फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। खुद को फिट रखने के लिए वह जेएससीए स्टेडियम में पसीना बहाते रहते है। वह रांची के इस स्टेडियम में टेनिस तो कभी बिलियडर्स खेलते नजर आते हैं।  


 

Advertisement

Published September 27th, 2019 at 12:25 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo