Advertisement

Updated June 20th, 2021 at 14:27 IST

हिमाचल में परिवार संग समय बिता रहे हैं MS Dhoni, नए लुक में तस्वीरें हुई वायरल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस समय अपने परिवार संग हिमाचल प्रदेश की वादियों में समय बिता रहे हैं।

Reported by: Sakshi Bansal
| Image:self
Advertisement

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस समय अपने परिवार संग हिमाचल प्रदेश की वादियों में समय बिता रहे हैं। बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें कैप्टन कूल अपनी पत्नी साक्षी धोनी, बेटी जीवा (Ziva) और अन्य रिश्तेदारों के साथ शिमला में मस्ती करते देखे जा सकते हैं। उनके साथ कुल 12 लोग भी हैं।

हिमाचल प्रदेश से धोनी की तस्वीरें हुई वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी शिमला के हैवन होम-स्टे मैहली में रुके हुए हैं और चार दिन तक वही रुकने का प्लान बनाया है। वायरल हो रही तस्वीरों में धोनी एक नए लुक में नजर आ रहे हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

धोनी ने घोड़े के साथ लगाई रेस

गौरतलब है कि एमएस धोनी का कुछ दिन पहले एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह खेल से दूर खुद को व्यस्त रखने की कोशिश कर रहे हैं और इस समय को अपने परिवार के साथ समय बिताने में लगा रहे हैं। वायरल हुआ वीडियो में उन्हें अपने शेटलैंड पोनी यानी घोड़े के पीछे दौड़ते हुए देखा गया था।

माही की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया था जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। इस वीडियो में, 2011 विश्व कप विजेता कप्तान को रांची में अपने शानदार फार्महाउस पर अपने शेटलैंड पोनी के साथ दौड़ते हुए देखा जा सकता है। साक्षी ने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा है- ‘और भी मजबूत, और भी तेज’। 

ये भी पढ़ेंः स्नेह राणा ने इंग्लैंड के खिलाफ रचा इतिहास; सहवाग, प्रसाद और जाफर ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Advertisement

Published June 20th, 2021 at 14:16 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

2 घंटे पहलेे
23 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo