Advertisement

Updated September 23rd, 2021 at 17:14 IST

MI vs KKR: रोहित शर्मा की मुंबई पलटन का सामना कोलकाता से; देखें दोनों टीमों की संभावित 'प्लेइंग XI'

MI वर्तमान में IPL 2021 की अंक तालिका में चार मैचों में चार जीत के साथ चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर, केकेआर आठ मैचों में तीन जीत के साथ छठे स्थान पर है।

Reported by: Ritesh Kumar
PC: Mumbai Indians/ Kolkata Knight Riders/ BCCI)
PC: Mumbai Indians/ Kolkata Knight Riders/ BCCI) | Image:self
Advertisement

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के गत चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ 23 सितंबर को यूएई के शेख जायद स्टेडियम में भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। MI की टीम आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से 19 सितंबर को 20 रन से हार गई थी। जबकि केकेआर ने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) पर एक सनसनीखेज जीत हासिल की। 20 सितंबर को खेले गए मैच में KKR ने RCB को को केवल 92 रनों के स्कोर पर रोक दिया, और फिर केवल एक विकेट के नुकसान पर दस ओवर में लक्ष्य का पीछा आसानी से कर दूसरे हाफ की शुरुआत शानदार तरीके से की। 

MI वर्तमान में IPL 2021 की अंक तालिका में चार मैचों में चार जीत के साथ चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर, केकेआर आठ मैचों में तीन जीत के साथ छठे स्थान पर है। पिछली बार जब इन दोनों टीमों का सामना हुआ थ तब रोहित शर्मा की टीम ने KKR को 10 रनों से मात दी थी। 

यह भी पढ़ें - MI Vs KKR: क्या रोहित शर्मा खेलेंगे आज का मैच? मुंबई की टीम ने वीडियो शेयर कर दिए संकेत

MI vs KKR: दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन 

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यूके), रोहित शर्मा (सी) / अनमोलप्रीत सिंह, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, सौरभ तिवारी / हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, कुणाल पांड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

कोलकाता नाइट राइडर्स: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (सी), दिनेश कार्तिक (डब्ल्यूके), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती और प्रसिद्ध कृष्णा।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की होगी वापसी?

रोहित शर्मा केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करने के लिए वापस आ सकते हैं, और इसका मतलब होगा कि अनमोलप्रीत सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। वहीं स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की भी इस मैच में वापसी होनी तय मानी जा रही है। KKR की बात करें तो उनकी टीम में किसी बदलाव होने की उम्मीद कम है। 

यह भी पढ़ें - कौन हैं SRH की सुपर फैन काव्या मारन? जिनके बारे में सोशल मीडिया पर मचा है ‘हंगामा’

Advertisement

Published September 23rd, 2021 at 17:10 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo