Advertisement

Updated September 23rd, 2021 at 14:03 IST

MI vs KKR: क्या रोहित शर्मा खेलेंगे आज का मैच? मुंबई की टीम ने वीडियो शेयर कर दिए संकेत

मुंबई इंडियंस इस समय आईपीएल पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर है और उनकी नजर गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स पर जीत के साथ अंक तालिका में एक कदम ऊपर बढ़ने की तरफ होगी।

Reported by: Ritesh Kumar
PC:  IPL/ Instagram/ BCCI
PC: IPL/ Instagram/ BCCI | Image:self
Advertisement

MI vs KKR: आईपीएल 2021 (IPL 2021) में गुरुवार को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से होगा। इयोन मॉर्गन की अगुआई वाली टीम अपने पहले मैच को जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई है, वहीं डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन अपनी पहली जीत की तलाश में होगी। चेन्नई के खिलाफ हुए पहले मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। MI के फैंस को उम्मीद होगी की हिटमैन पूरी तरह से फिट होकर KKR के खिलाफ अहम मैच में मैदान पर वापसी करेंगे। 

मुंबई इंडियंस इस समय आईपीएल पॉइंट्स टेबल (IPL Points Table) पर चौथे स्थान पर है और उनकी नजर गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स पर जीत के साथ अंक तालिका में एक कदम ऊपर बढ़ने की तरफ होगी। 

क्या रोहित शर्मा खेलेंगे आज का MI vs KKR मैच?

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पहले कहा था कि टीम सीएसके के खिलाफ आईपीएल 2021 यूएई लेग गेम के अपने शुरुआती मैच में रोहित की कप्तानी को मिस कर रही थी। 

कीवी पेसर ने कहा,''जाहिर तौर पर वो इस टीम के अहम खिलाड़ी हैं और उनकी कप्तानी को हमने पहले मैच में मिस किया। अगर वो कल प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं तो हमारे लिए ये अच्छी खबर होगी। लेकिन उससे पहले हमे ये सुनिश्चित करना होगा कि वो 100 प्रतिशत मैच फिट हैं या नहीं।''

बता दें कि रोहित के अलावा मुंबई ने टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को भी CSK के खिलाफ मिस किया था। MI के फैंस चाहेंगे कि ये दोनों प्रीमियम खिलाड़ी आज के मैच में वापसी करेंगे और मुंबई एक बार फिर आईपीएल में जीत की पटरी पर वापस लौटेगी। 

सवाल यह है कि क्या रोहित शर्मा आज का एमआई बनाम केकेआर मैच खेलेंगे? हालिया वीडियो के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि रोहित शर्मा वापसी कर सकते हैं, हालांकि उनकी उपलब्धता के बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है। मुंबई इंडियंस ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें रोहित शर्मा कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करने के बारे में बोल रहे हैं। इस वीडियो से ऐसी संकेत मिल रही है कि भारतीय स्टार ओपनर आज के मैच में नजर आ सकते हैं। 

केकेआर के खिलाफ आगामी मैच के बारे में बोलते हुए रोहित शर्मा ने कहा, "वे एक अच्छे विपक्षी हैं और एक टीम के रूप में वास्तव में अच्छा क्रिकेट खेलते हैं। वे पिछले मैच में अपनी जीत के बाद कुछ आत्मविश्वास के साथ इस मैच में उतरेंगे और इसलिए हमारे लिए ये मैच आसान नहीं होगा। हालांकि हमारा रिकॉर्ड उनके खिलाफ काफी बेहतर है लेकिन टी 20 क्रिकेट में आप उस दिन पर कैसा खेलते हैं उसपर सबकुछ टिका होता है।''

Advertisement

Published September 23rd, 2021 at 13:57 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo