Advertisement

Updated September 23rd, 2021 at 17:02 IST

MI vs KKR: आज का मैच खेलते ही रोहित शर्मा कर सकते हैं रिकॉर्ड की बारिश; IPL में ऐसा करने वाले बनेंगे पहले बल्लेबाज

रोहित को रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पूरी तरह से मैच फिट नहीं होने पर आराम दिया गया था। उनकी गैरमौजूदगी में टीम का कमान किरोन पोलार्ड के कंधों पर थी।

Reported by: Ritesh Kumar
PC: PTI
PC: PTI | Image:self
Advertisement

MI vs KKR: आईपीएल 2021(IPL 2021) के दूसरे हाफ में अपना पहला मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरपूर कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना 23 सितंबर को गत चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। यह अभी भी पुष्टि नहीं हुई है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) गुरुवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में दो बार के विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2021 में अपनी टीम का नेतृत्व करेंगे या नहीं।

रोहित को रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पूरी तरह से मैच फिट नहीं होने पर आराम दिया गया था। उनकी गैरमौजूदगी में टीम का कमान किरोन पोलार्ड के कंधों पर थी, लेकिन उस मैच में MI को हार का सामना करना पड़ा था। 

बता दें कि रोहित के अलावा मुंबई ने टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को भी CSK के खिलाफ मिस किया था। MI के फैंस चाहेंगे कि ये दोनों प्रीमियम खिलाड़ी आज के मैच में वापसी करेंगे और मुंबई एक बार फिर आईपीएल में जीत की पटरी पर वापस लौटेगी।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) KKR के खिलाफ बना सकते हैं खास रिकॉर्ड 

अगर रोहित शर्मा केकेआर के खिलाफ MI की भिड़ंत में शामिल होते हैं, तो वह पूर्व चैंपियन के खिलाफ कुछ बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। अपने टैली में 5,480 रनों के साथ, रोहित शर्मा वर्तमान में आईपीएल इतिहास में चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और उन्हें सुरेश रैना से आगे निकलने के लिए सिर्फ 16 रनों की दरकार है। वहीं, टीम इंडिया के सीमित ओवरों के उप-कप्तान  5,500 आईपीएल रनों के व्यक्तिगत मील के पत्थर को पूरा करने सेमहज 20 रन दूर हैं।

यह भी पढ़ें - MI Vs KKR: क्या रोहित शर्मा खेलेंगे आज का मैच? मुंबई की टीम ने वीडियो शेयर कर दिए संकेत

'हिटमैन' ने अब तक 397 टी 20 छक्के लगाए हैं और खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बनने के लिए सिर्फ तीन छक्के की जरूरत है। इस बीच, इस तेजतर्रार सलामी बल्लेबाज को एक फ्रेंचाइजी के खिलाफ 1,000 रन बनाने वाले मार्की टूर्नामेंट के इतिहास में पहले व्यक्ति बनने के लिए केवल 18 रनों की जरूरत है। रोहित ने KKR के खिलाफ 982 रन बनाए हैं। 

Advertisement

Published September 23rd, 2021 at 17:02 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 दिन पहलेे
10 दिन पहलेे
15 दिन पहलेे
IT raids businessman's office in Kolkata.
56 मिनट पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo