Advertisement

Updated July 8th, 2021 at 11:15 IST

सौरव गांगुली के बर्थडे पर VVS लक्ष्मण, सुरेश रैना सहित कई क्रिकेटरों ने भेजा संदेश; मोहम्मद कैफ के ट्वीट ने फैंस का दिल जीत लिया

सौरव गांगुली के कप्तानी में खेले VVS लक्ष्मण और मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने भी सोशल मीडिया पर दादा को मुबारकबाद दी। 

Reported by: Ritesh Kumar
PC: BCCI/TWITTER
PC: BCCI/TWITTER | Image:self
Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में टेस्ट डेब्यू करने वाले गांगुली के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश कर रहे हैं। सौरव गांगुली के कप्तानी में खेले VVS लक्ष्मण और मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने भी सोशल मीडिया पर दादा को मुबारकबाद दी। 

मोहम्मद कैफ का खास संदेश 

गांगुली के कप्तानी में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने ट्वीट कर लिखा, ''जब दादा मैदान पर लीड करते थे तो हमारा कद बड़ा हो जाता था। जब बतौर खिलाड़ी हम अच्छा खेलते थे तो दादा पीठ थपथपाते थे और जब हम अच्छा प्रदर्शन नहीं करते थे तो वो हमारे कंधे पर हाथ रख कर सपोर्ट करते थे।

भारत के दिग्गज बल्लेबाज और गांगुली के साथ खेले VVS लक्ष्मण ने कहा, " जन्मदिन की बहुत बधाई हो दादा, आपको जीवन की सबसे बड़ी खुशियों और कभी न खत्म होने वाले आनंद का उपहार मिले।''

गांगुली को भारतीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक माना जाता है। सौरव के नेतृत्व में ही भारत 2003 आईसीसी विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था। दादा की कप्तानी में ही युवराज सिंह, जहीर ख़ान, महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था जो आगे चलकर भारत के सुपरस्टार बन गए। 
बता दें कि गांगुली को उनके क्रिकेट में योगदान के लिए कई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है जिसमें पद्मश्री भी शामिल है। कोलकाता के रहने वाले सौरव गांगुली ने 2008 में क्रिकेट को अलविदा करने का फैसला किया। सौरव ने भारत के लिए 100 से अधिक टेस्ट मैच और 300 से अधिक वनडे मैच खेले हैं। दादा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 38 शतक ठोके हैं। 

इसे भी पढ़ें - Sourav Ganguly Birthday: सोशल मीडिया पर फैंस ने दी शुभकामनाएं; कहा- 'दादा थे सबसे महान कप्तान', देखें फोटो

 

Advertisement

Published July 8th, 2021 at 11:14 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo