Advertisement

Updated February 12th, 2022 at 14:15 IST

IPL Auction: पहले राउंड में सुरेश रैना को किसी टीम ने नहीं दिया भाव; ऑस्ट्रेलिया का ये दिग्गज भी रहा Unsold

IPL Auction 2022 Live: पहले राउंड में सुरेश रैना और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पर किसी टीम ने भाव नहीं लगाया।

Reported by: Ritesh Kumar
PC: AP/PTI
PC: AP/PTI | Image:self
Advertisement

IPL Auction 2022 Live: बेंगलुरू में आईपीएल 2022 (IPL 2022)  के लिए दुनियाभर के लोकप्रिय प्लेयर्स की ऑक्शन जारी है। इस बीच भारतीय फैंस को बड़ा झटका लगा जब आईपीएल में शामिल 10 टीमों में से किसी ने पहले राउंड में सुरेश रैना पर बोली नहीं लगाई। दो साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके रैना पिछले सीजन तक एमएस धोनी की अगुआई वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स का अहम हिस्सा थे। ऑस्ट्रेलिया  देंस्टार प्लेयर स्टीव स्मिथ भी पहले राउंड में अन्सोल्ड रहे। बता दें  किअब तक हुए ऑक्शन में भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ की बड़ी रकम देकर अपनी टीम से जोड़ा है। 

आईपीएल नीलामी में जाने से पहले केकेआर को एक कप्तान की जरूरत थी और इसलिए उन्होंने अय्यर के लिए एक बड़ी राशि खर्च करने से गुरेज नहीं किया, जिनके पास आईपीएल टीम का सफलतापूर्वक नेतृत्व करने का पिछला अनुभव है।

यह भी पढ़ें - IPL Auction 2022: David Warner पर दिल्ली ने दिखाया भरोसा; श्रेयस अय्यर को कोलकाता ने खरीदा

IPL Auction 2022: अब तक बिके खिलाड़ियों की लिस्ट:

शिखर धवन - पंजाब किंग्स (₹ 8.25 करोड़)

रविचंद्रन अश्विन - राजस्थान रॉयल्स (₹ 5 करोड़)

पैट कमिंस - कोलकाता नाइट राइडर्स (₹ 7.25 करोड़)

कगिसो रबाडा - पंजाब किंग्स (₹ 9.25 करोड़)

ट्रेंट बोल्ट - राजस्थान रॉयल्स (₹ 8 करोड़)

श्रेयस अय्यर - कोलकाता नाइट राइडर्स (₹ 12.25 करोड़)

मोहम्मद शमी - गुजरात टाइटन्स (₹ 6.25 करोड़)

फाफ डु प्लेसिस - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (₹7 करोड़)

क्विंटन डी कॉक - लखनऊ सुपर जायंट्स (₹ 7.25 करोड़)

डेविड वार्नर - दिल्ली कैपिटल्स (₹ 6.25 करोड़)

ड्वेन ब्रावो - चेन्नई सुपर किंग्स (₹ 4.4 करोड़)

नितीश राणा - कोलकाता नाइट राइडर्स (₹ 8 करोड़)

जेसन होल्डर - लखनऊ सुपर जायंट्स (₹ 8.75 करोड़)

हर्षल पटेल - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (₹ 10.75 करोड़)

दीपक हुड्डा - लखनऊ सुपर जायंट्स (₹ 5.75 करोड़)

आईपीएल 2022 टीम बजट की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है और अब उनके पास 48 करोड़ रुपये का बजट बचा है। दिल्ली कैपिटल्स ने भी चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है और उसके पास 47.5 करोड़ रुपये का बजट शेष है। पंजाब किंग्स के पास 72 करोड़ रुपये और दो रिटेन किए गए खिलाड़ियों के साथ नीलामी के लिए सबसे बड़ा पर्स है।


 

Advertisement

Published February 12th, 2022 at 14:15 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 दिन पहलेे
10 दिन पहलेे
14 दिन पहलेे
Ravichandran Ashwin
1 घंटे पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo