Advertisement

Updated February 24th, 2021 at 10:04 IST

IPL Auction 2021 के दौरान वायरल हुई मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें, यूजर्स को मिला अपना ‘नेशनल क्रश’

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी के दौरान एक मिस्ट्री गर्ल दिखाई दीं जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

Reported by: Sakshi Bansal
@nsherpuri/twitter
@nsherpuri/twitter | Image:self
Advertisement

एक बार फिर क्रिकेट का त्योहार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) शुरू होने जा रहा है जिसके लिए 18 फरवरी को चेन्नई में नीलामी हुई थी। आईपीएल ऑक्शन 2021 (IPL Auction 2021) से कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिसमें एक मिस्ट्री गर्ल को सोशल मीडिया यूजर्स ने ‘नेशनल क्रश’ घोषित करना शुरू कर दिया है। 

IPL Auction 2021 की मिस्ट्री गर्ल हुई वायरल

गौरतलब है कि हर साल IPL में मिस्ट्री गर्ल जरूर चर्चा का विषय बनती है। इस साल भी ऐसी कुछ हुआ जब नीलामी के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इनमें से कुछ तस्वीरों में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण के साथ एक मिस्ट्री गर्ल दिखाई दीं जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। कैमरामैन बार बार उस लड़की की तरफ ही अपना कैमरा घुमा देता जिसके कारण वह लड़की सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 

बता दें कि ये मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि SRH के मालिक कलानिथ मारन की बेटी काव्या मारन (Kaviya Maran) है। काव्या फ्रैंचाइज़ी की को-ओनर भी हैं। वह पहली बार आईपीएल 2018 के दौरान नजर आई थीं और पिछले साल भी नीलामी के दौरान उनकी तस्वीरें वायरल हुई थी। खबरों के अनुसार, काव्या क्रिकेट लवर हैं, जो SUN टीवी और SUN टीवी के एफएम चैनलों से जुड़ी हैं। 

IPL Auction 2021

बता दें कि इस बार की नीलामी में सबसे महंगे अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस बिके हैं उन्हें राजस्थान ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। वहीं भारतीय खिलाड़ियों में सबसे महंगे खिलाड़ी की बात की जाए तो वह कृष्णाप्पा गौतम हैं, जिन्हें चेन्नई ने 9.25 करोड़ रूपये में खरीदा है। 

वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह को कोलकाता ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। इनके अलावा चेन्नई ने चेतेश्वर पुजारा को 50 लाख रुपये में खरीदा है। इस बार की नीलामी में शामिल सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई ने खरीदा है। उन्हें मुंबई ने सिर्फ 20 लाख रुपये में ही खरीदा है। उनकी बेस प्राइज भी इतनी ही थी। 

ये भी पढ़ेंः IPL Auction : 15 करोड़ में बिकने वाले जैमीसन को नहीं पता न्यूजीलैंड डॉलर में कितने होंगे

Advertisement

Published February 24th, 2021 at 09:53 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo