Advertisement

Updated January 25th, 2023 at 21:34 IST

ICC Awards 2022में बजा भारत का डंका, महिलाक्रिकेटर रेणुका सिंह बनीं 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर'

ICC ने महिला खिलाड़ियों को साल 2022 के लिए इमर्जिंग प्लेयर चुना है। जिनमें रेणुका सिंह का नाम भी शामिल है।

Reported by: Nidhi Mudgill
PC : AP
PC : AP | Image:self
Advertisement

भारत की महिला गेंदबाज रेणुका सिंह (Renuka Singh) को आईसीसी (ICC) ने साल 2022 के लिए इमर्जिंग प्लेयर चुना है। उन्होंने पिछले साल वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 29 मैचों में 40 विकेट झटके थे।

महिला कैटेगरी में तेज गेंदबाज रेणुका सिंह के अलावा भारत की बल्लेबाज यस्तिका भाटिया (Yestika Bhatia) का भी नाम शामिल है। इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया की डार्सी ब्राउन और  इंग्लैंड की एलिस कैप्सी को भी इमर्जिंग प्लेयर पुरस्कार (Emerging Player Award) के लिए चुना गया है।

भरोसेमंद गेंदबाजों में से एक हैं रेणुका सिंह

बता दें, रेणुका हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। 26 साल की उम्र में ही रेणुका अपना नाम बनाने में कामयाब रही। रेणुका एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में सबसे ज्यादा प्रभावी रहीं, जहां उन्होंने 14.88 के औसत से 18 विकेट चटकाए और इस साल सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम को हैरान करते हुए 8 विकेट चटकाए। उन्होंने बर्मिंघम में Commonwealth Games और ढाका के Asia Cup में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 11 मैच में 17 विकेट हासिल किए थे। इन दोनों खेलों में स्विंग कराने में सक्षम रेणुका इस साल भारत की सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में से एक के रूप में सामने आई हैं। गेंदबाज रेणुका सिंह ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 T-20 मैचों में बढ़िया प्रदर्शन करके ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अपनी स्विंग से चौंका दिया था। उस दौरान उन्होंने 8 विकेट लिए थे। 

गेंदबाज रेणुका सिंह के बारे में और भी जानें

रेणुका सिंह शिमला में रोहड़ू के परसा गांव से आती हैं। उनकी फैमली (Renuka Singh Family) भी क्रिकेट को काफी पसंद करती हैं। रेणुका स्कूल दिनों से ही क्रिकेट के लिए पैशनेट थी। उनका यह पैशन बढ़ता चला गया। रेणुका सिंह का जीवन थोड़ा मुश्किल भरा भी रहा क्योंकि छोटी सी उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। रेणुका सिंह जब 3 साल की थी तब उनके पिता केहर सिंह की मौत हो गई। हालांकि रेणुका कई बार अपने पिता को याद करती हैं। साथ ही अपने पिता के क्रिक्रेट के प्रति प्रेम के किस्से भी सुनाया करती हैं। उनके पिता क्रिकेट के डाई हार्ड  फैन थे, यहां तक उन्होंने अपने बड़े बेटे का नाम भी विनोद कांबली के नाम पर रखा था।

यह भी पढ़ें- J&K: बर्फबारी के बाद Anantnag के पहाड़ों ने ओढ़ी 'सफेद चादर', देखिए कुदरत के खूबसूरत नजारे

यह भी पढ़ें-  भारत-मिस्र ने 4 स्तंभों के आधार पर संबंधों को 'रणनीतिक साझेदारी' तक बढ़ाया है: विदेश सचिव विनय बोले

Advertisement

Published January 25th, 2023 at 21:34 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo