Advertisement

Updated July 22nd, 2022 at 22:27 IST

IND Vs WI: शिखर धवन के टॉस करते ही टीम इंडिया ने बना दिया एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड, जिसके बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे फैंस

IND vs WI 1st ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला त्रिनिदाद में खेला जा रहा है।

Reported by: Ritesh Kumar
PC: AP
PC: AP | Image:self
Advertisement

IND vs WI 1st ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला त्रिनिदाद में खेला जा रहा है। इस शृंखला में भारत के अनुभवी ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) टीम की कप्तानी कर रहे हैं। जैसे ही शिखर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में टॉस करने गए, टीम इंडिया के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। बता दें कि शिखर धवन 2022 में टीम इंडिया का नेतृत्व करने वाले सातवें कप्तान बन गए हैं। 

दिलचस्प बात ये है कि भारत अब एक कैलेंडर वर्ष में सात कप्तान नियुक्त करने वाली दूसरी टीम बन गई है। इस मामले में टीम इंडिया ने श्रीलंका की बराबरी कर ली है जिन्होंने 2017 में सात कप्तान नियुक्त किए थे। बता दें कि एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, उपुल थरंगा, रंगना हेराथ, लसिथ मलिंगा, चमारा कपुगेदेरा और थिसारा परेरा 2017 में सभी प्रारूपों में श्रीलंका का नेतृत्व करने वाले खिलाड़ी थे।

टीम इंडिया ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड 

भारत की बात करें तो साल की शुरुआत से ही कई खिलाड़ियों को कप्तानी का जिम्मा संभालने का मौका मिला है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और शिखर धवन ने 2022 में खेल के तीनों प्रारूपों में भारत की कप्तानी की है। इस साल की शुरुआत में विराट कोहली के पद छोड़ने के बाद रोहित शर्मा को सभी फॉर्मेट में भारत का कप्तान बनाया गया था। हालांकि, रोहित की चोट के कारण, भारत को इस साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सफेद गेंद की श्रृंखला के दौरान केएल राहुल को कप्तान नियुक्त करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे मैच 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे पहले मुकाबले की बात करें तो कैरीबियन कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान शिखर धवन और अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में डेब्यू कर रहे युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने टीम को एक मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 119 रन जोड़े। शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे गिल 64 के स्कोर पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए। कप्तान शिखर धवन ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की लेकिन शतक से सिर्फ तीन रनों से चूक गए और 97 के स्कोर पर आउट हो गए। आखिरी अपडेट मिलने तक टीम इंडिया ने 44 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 261 रन बना लिए हैं। 
  

Advertisement

Published July 22nd, 2022 at 22:27 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo