Advertisement

Updated June 7th, 2023 at 08:41 IST

IND vs AUS: इतिहास रचने के कगार पर भारत, जीता तो क्रिकेट की दुनिया में कर देगा ये बड़ा कारनामा

IND vs AUS WTC Final 2023: आज होगा सदी का महामुकाबला जब ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचने के लिए टीम इंडिया (team India) मैदान में उतरेगी।

Reported by: Sakshi Bansal
IND vs AUS WTC Final 2023

Image- BCCI
IND vs AUS WTC Final 2023 Image- BCCI | Image:self
Advertisement

IND vs AUS WTC Final 2023: आज होगा सदी का महामुकाबला जब ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचने के लिए टीम इंडिया (team India) मैदान में उतरेगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल (World Test Championship 2023) में दोनों टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी। आज यानी 7 जून को महामुकाबला शुरू होगा। टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की नजरें ICC ट्रॉफी पर होगी ताकि एक दशक के सूखे को आखिरकार खत्म किया जा सके। बता दें कि भारतीय टीम पिछले 10 सालों से कोई भी ICC टूर्नामेंट नहीं जीती है। मैज आज लंदन के द ओवल में भारतीय समयानुसार दोपहर 3.00 बजे शुरू होगा।

दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला अहम है। दोनों तरफ खिलाड़ी चोटिल हुए हैं और उनके स्टार खिलाड़ी किनारे पर हैं। भारत के लिए तो स्थिति और भी गंभीर है जो केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को मिस करेगी। हालांकि, इसके बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम के हौसले सबसे बड़े हैं और अपनी एक मजबूत टीम के साथ इतिहास रचने के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रही है। 

ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ इतिहास रचेगी टीम इंडिया?

रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम इतिहास रचने के कगार पर है। आज का वो मैच जीत गई तो पूरी दुनिया को दिखा देगी कि टीम इंडिया क्या है। आपको बता दें कि अगर टीम इंडिया आज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीत जाती है तो वे सभी प्रमुख ICC चैंपियनशिप जीतने वाली दुनिया की पहली क्रिकेट खेलने वाली टीम बन जाएगी। ऐसे में भारतीय फैंस का उत्साह चरम पर है और वे मैच देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

टीम इंडिया ने अबतक कितनी ICC ट्रॉफी जीती हैं-

ICC ODI वर्ल्ड कप: 1983 और 2011

ICC T20 वर्ल्ड कप: 2007

ICC चैंपियंस ट्रॉफी: 2002 (श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता) और 2013

ऑस्ट्रेलिया देगा कड़ी टक्कर

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को हराना भी कोई बच्चों का खेल नहीं है। इतने सालों में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी ODI वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। दोनों टीमों अपने ICC ट्रॉफी कलेक्शन को पूरा करने वाली क्रिकेट इतिहास की पहली टीम बनने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी। यह मैच किआ ओवल में खेला जाएगा। ऐसे में देखना ये होगा कि क्या रोहित शर्मा ICC ट्रॉफी जीतने वाले कपिल देव और एमएस धोनी के बाद तीसरे भारतीय कप्तान बन पाएंगे? 

ये भी पढ़ेंः WTC Final: ICC ट्रॉफी जीतने का नहीं कोई दबाव, कोच राहुल द्रविड़ ने क्यों कही ये बात?

Advertisement

Published June 7th, 2023 at 08:34 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo