Advertisement

Updated March 17th, 2023 at 18:47 IST

IND vs AUS: Starc की दो गेंद और टूट गया लाखों फैंस का दिल, कोहली-सूर्या सस्ते में लौटे पवेलियन

India vs Australia ODI: मिचेल स्टार्क ने पहले विराट कोहली (Virat Kohli) को LBW किया और फिर अगली गेंद पर सूर्यकुमार यादव को अपनी जाल में फंसाया।

Reported by: Ritesh Kumar
PC: BCCI/AP
PC: BCCI/AP | Image:self
Advertisement

IND vs AUS, 1st ODI: मुंबई के Wankhede Stadium में खेले जा रहे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे में जब भारतीय गेंदबाजों ने कंगारुओं को 188 रनों पर ढेर किया तो ऐसा लगा कि टीम इंडिया आसानी से इस टारगेट का पीछा कर लेगी। लेकिन कहते हैं ना कि क्रिकेट में जब तक दोनों टीम खेल ना ले तब तक कुछ भी भविष्यवाणी करना गलत है। 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब हुई है। 

रोहित शर्मा की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए युवा विकेट-कीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) मौके का फायदा नहीं उठा सके और सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद भारतीय फैंस की उम्मीदों को ऑस्ट्रेलिया के पेसर मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने सिर्फ दो गेंदों पर तोड़ दिया। 

IND vs AUS: स्टार्क का कमाल, सस्ते में लौटे विराट और सूर्या 

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे पहले वनडे में ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क के आगे भारतीय बल्लेबाज बेबस दिख रहे हैं। 5वें ओवर में स्टार्क ने भारत को डबल झटका दिया। उन्होंने पहले विराट कोहली (Virat Kohli) को LBW किया और फिर अगली गेंद पर सूर्यकुमार यादव को अपनी जाल में फंसाया। कोहली ने 4 रन बनाए जबकि सूर्या बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। 

India vs Australia  ODI: शुभमन गिल भी हुए आउट 

मिचेल स्टार्क का कहर यहीं नहीं रुका। उन्होंने 11वें ओवर में इस साल शानदार फॉर्म में चल रहे स्टार ओपनर शुभमन गिल को भी आउट कर भारत को संकट में डाल दिया। गिल ने 31 गेंदों पर 20 रन बनाए। स्टार्क ने अभी तक 6 ओवरों में 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए हैं। 

आखिरी अपडेट मिलने तक भारतीय टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाए हैं। क्रीज पर कप्तान हार्दिक पंड्या और केएल राहुल मौजूद हैं। भारत को अगर ये मैच जितना है तो इन दोनों को एक अच्छी साझेदारी करनी होगी। 

यह भी पढ़ें: IND Vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच देखने पहुंचे सुपरस्टार Rajinikanth, तस्वीरें Viral

Advertisement

Published March 17th, 2023 at 18:47 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo