Advertisement

Updated June 23rd, 2021 at 08:03 IST

एमएस धोनी बेटी जीवा के साथ पहाड़ियों पर छुट्टी का ले रहे हैं आनंद, देखें खूबसूरत तस्वीरें

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा धोनी के साथ छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं।

Reported by: Ritesh Mishra
| Image:self
Advertisement

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा धोनी के साथ छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। इस बात की जानकारी एमएस धोनी की बेटी जीवा ने अपने इंस्टाग्राम पर मनमोहक तस्वीरों को शेयर करके दिया। पिता एमएस धोनी और मां साक्षी धोनी की निगरानी में जीवा के अकाउंट पर परिवार के कुछ खूबसूरत पल की तस्वीरें शेयर की गई हैं।

जीवा ने शेयर की पापा संग की तस्वीरें

इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं तस्वीरों में पापा धोनी संग जीवा पहाड़ों में कैमरे के लिए पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में जीवा को अपने पापा के पास देखा जा सकता है। हिमालय के नैसर्गिक सौंदर्य में जीवा ब्लैक ट्राउजर के साथ पीले रंग के टॉप में क्यूट लग रही है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में जीवा एक कुत्ते के बगल में बैठी नजर आ रही है। वीडियो में जीवा और कुत्ते के बीच के प्यारे बंधन को कैद किया गया है।

इसे भी पढ़ें: बारिश में बंदे ने मारा ऐसा हेलीकॉप्टर शॉट, मजेदार VIDEO देख लोग बोले- ‘सस्ता धोनी’

इंस्टाग्राम पेज पर सबसे हालिया पोस्ट में ज़ीवा ने एक साथ कई तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में एक तस्वीर में उनके पिता एमएस धोनी भी हैं। एक तस्वीर में जीवा पहाड़ों के बैकग्राउंड में घर की बालकनी पर खड़ी है। कैमरे के लिए जीवा खुशी-खुशी पोज देते हुए दिखाई दे रही है। एक अन्य तस्वीर में, ज़ीवा कैमरे के लिए मुस्कुरा रही है जबकि वह अन्य में पहाड़ियों में एन्जॉय कर रही है। एक तस्वीर में जीवा धोनी के बगल में बैठी है, जबकि वह बिस्तर पर आराम से लेटे हुए हैं। धोनी जीवा की तरफ देख रहे हैं जबकि वो उन्हें कुछ बताने की कोशिश कर रही है।

इस बीच, एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने वेकेशन होम का एक वीडियो पोस्ट किया, जो उनके वेकेशन होम की है। धोनी की छुट्टियों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें क्रिकेटर को नए रूप में देखा जा सकता है। फोटो में पूर्व कप्तान दाढ़ी और लंबी मूंछें के साथ दिखाई देर रहे हैं।

 

Advertisement

Published June 23rd, 2021 at 08:03 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 दिन पहलेे
10 दिन पहलेे
14 दिन पहलेे
Mukhtar Ansari Sentenced to Life Imprisonment in 1990 Arms Licence Case | Live
7 घंटे पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo