Advertisement

Updated August 8th, 2022 at 22:43 IST

Asia Cup 2022 India Squad: दुनिया जीतने से पहले एशिया जीतने की तैयारी, विराट-राहुल की वापसी, देखें पूरी टीम की लिस्ट

Asia Cup 2022 Team India Squad: इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाली T20I वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली टीम को बड़े इम्तेहान से गुजरना पड़ेगा।

Reported by: Ritesh Kumar
PC: BCCI/Twitter
PC: BCCI/Twitter | Image:self
Advertisement

Asia Cup 2022 Team India Squad: इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाली T20I वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली टीम को बड़े इम्तेहान से गुजरना पड़ेगा। टीम इंडिया को दुनिया जीतने से पहले एशियाई टीम को धूल चटानी होगी। एशिया कप 2022 के लिए BCCI ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और केएल राहुल (KL Rahul) की वापसी हुई है और इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारत का रोड मैप लगभग तैयार हो चुका है। हालांकि टीम के अहम सदस्य जसप्रीत बुमराह को चोटिल होने की वजह से जगह नहीं मिली है। हाल के मैचों में टीम इंडिया का हिस्सा रहे संजू सैमसन को एशिया कप के लिए टीम में स्थान नहीं मिला है। 

बता दें कि अर्शदीप सिंह, आवेश खान और रवि बिश्नोई को एशिया कप जैसे बड़े मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का पहला मौका दिया गया है। विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को ऋषभ पंत के बैकअप और फिनिशर के रूप में टीम में शामिल किया गया है।

एशिया कप के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान

गौरतलब है कि टूर्नामेंट मूल रूप से श्रीलंका में आयोजित किया जाना था, लेकिन देश में चल रहे राजनीतिक और आर्थिक संकट के कारण, इसे संयुक्त अरब अमीरात में शिफ्ट कर दिया गया है। भारत गत चैंपियन है और प्रतियोगिता के 2022 संस्करण जीतने का प्रवल दावेदार है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया अपना पहला मैच चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को खेलेगी।

एशिया कप 2022 का पूरा कार्यक्रम:

1. श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान - ग्रुप बी मैच - 27 अगस्त

2. भारत बनाम पाकिस्तान - ग्रुप ए मैच - 28 अगस्त

3. बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान - ग्रुप बी मैच - 30 अगस्त

4. भारत बनाम क्वालीफायर - ग्रुप ए मैच - 31 अगस्त

5. श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - ग्रुप बी मैच - 1 सितंबर

6. पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर - ग्रुप ए मैच - 2 सितंबर

7. बी1 बनाम बी2 - सुपर 4 मैच - 3 सितंबर

8. ए1 बनाम ए2 - सुपर 4 मैच - 4 सितंबर

9. ए1 बनाम बी1 - सुपर 4 मैच - 6 सितंबर

10. ए2 बनाम बी2 - सुपर 4 मैच - 7 सितंबर

11. ए1 बनाम बी2 - सुपर 4 मैच - 8 सितंबर

12. बी1 बनाम ए2 - सुपर 4 मैच - 9 सितंबर

13. फ़ाइनल (पहला सुपर 4 बनाम दूसरा सुपर 4) - 11 सितंबर
 

Advertisement

Published August 8th, 2022 at 22:43 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo