Advertisement

Updated March 24th, 2023 at 11:50 IST

Asia Cup 2023: पाकिस्तान में ही होगा एशिया कप! न्यूट्रल वेन्यू पर होगी भारत-PAK की भिड़ंत

Asia Cup 2023: ESPNcricinfo की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में एशिया कप का आयोजन हो सकता है। वहीं भारत टूर्नामेंट के सभी मैच न्यूट्रल वैन्यू पर खेलेगा।

Reported by: Kanak Kumari
Asia Cup 2023 IndiavsPakistan
Asia Cup 2023 IndiavsPakistan | Image:self
Advertisement

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) को लेकर चल रहे विवाद पर अब विराम लगता नजर आ रहा है। पाकिस्तान (India Vs Pakistan) अपने ही देश में इस टूर्नामेंट (Aisa Cup India vs Pakistan Match Venue) का आयोजन करना चाहता है। वहीं भारत इस मैच में शामिल होने के लिए पाक (India vs Pakistan Asia Cup 2023) नहीं जाना चाहता है। रिपोर्ट्स की माने तो BCCI चीफ जय शाह ने इस बात से अब पर्दा हटा दिया है। जय शाह ने दावा किया है कि भारत इस मैच को खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा और टूर्नामेंट एक न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा। 

ESPNcricinfo की रिपोर्ट ने एशिया कप 2023 को लेकर एक रिपोर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में ही होगा। भारत इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा बल्कि न्यूट्रल वेन्यू पर सारे मैच खेलेगा। 

शुरुआत में BCCI और PCB दोनों के बीच विरोधाभाष था। पाकिस्तान कह रहा था कि एशिया कप का आयोजन उसके देश में ही होगा। वहीं भारत ने शुरू से ही कहा कि हमारे खिलाड़ी टूर्नामेंट खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे। हालांकि अब BCCI और PCB ने तय किया है कि इस टूर्नामेंट में भारत के साथ सभी मैच न्यूट्रल वैन्यू पर खेले जाएंगे। 

कौन होस्ट करेगा भारत का मैच?

भारत किस न्यूट्रल वैन्यू पर अपने मैच खेलेगा ये अभी तक तय नहीं हुआ है। रिपोर्ट ने दावा किया है कि इस मैच को होस्ट करने के लिए UAE, Oman, श्रीलंका और इंग्लैंड का नाम लिस्ट में शामिल हो गया है। भारत न्यूट्रल वैन्यू पर पांच मैच खेलेगा जिसमें दो भारत बनाम पाकिस्तान का होगा। 

2023 के एशिया कप में 50 ओवर का ये टूर्नामेंट केला जाएगा। ये मैच सितंबर की शुरुआत में खेले जाएंगे, जिसमें 13 दिनों में 13 मैच खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप की टॉप टीमें फाइलन में भिड़ेंगी।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस में उत्साह

क्रिकेट फैंस के लिए भारत बनाम पाकिस्तान का मैच बेहद दिलचस्प होता है। हर किसी को इन दो देशों के बीच होने वाले मैच को लेकर उत्साह होता है। जीत किसी भी टीम की हो लेकिन क्रिक्रेट फैंस के लिए मैच देखना ही काफी मजेदार होता है।

(Story Image Credit: AP)

इसे भी पढ़ें: IPL 2023: खत्म होने वाला है फैंस का इंतजार, प्लेइंग 11 से लेकर फील्डिंग तक... इस बार क्या होगा खास?

Advertisement

Published March 24th, 2023 at 11:50 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 घंटे पहलेे
23 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo