Advertisement

Updated April 19th, 2024 at 19:04 IST

Maharashtra:'परिवार के नाम पर पत्थर तो लग जाता था लेकिन...' चुनावी रैली में कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

PM मोदी ने वर्धा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, "मेरे लिए यह गारंटी तीन अक्षरों का खेल नहीं है, इस गारंटी के लिए पल-पल खपाने का इरादा है।

Reported by: Rupam Kumari
PM Modi
PM Modi | Image:R Bharat
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election) के लिए 19 अप्रैल, बुधवार को पहले चरण में  21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोटिंग हुई। वोटिंग के बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) में महाराष्ट्र में चुनावी रैली में विपक्ष के खिलाफ हुंकार भरी।  वर्धा में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 2024 का यह चुनाव विकसित भारत,आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने का चुनाव है।

PM मोदी ने वर्धा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, "मेरे लिए यह गारंटी तीन अक्षरों का खेल नहीं है, इस गारंटी के लिए पल-पल खपाने का इरादा है। पल-पल आपके नाम, देश के नाम, 24/7 फॉर 2047 है। पीएम ने कहा कि हम समस्याओं के समाधान के साथ ही संभावनाओं के सृजन के लिए भी काम कर रहे हैं।

Advertisement

INDI गठबंधन की सोच देश विरोधी-PM मोदी

कांग्रेस और INDI गठबंधन पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस और INDI गठबंधन की सोच देश विरोधी और किसान विरोधी रही है इसलिए देश में दशकों तक किसानों की हालत खराब रही। परिवार के नाम पर पत्थर तो लग जाता था लेकिन कई पीढ़ियां गुजर जाती थी पर काम नहीं पूरा होता था।

Advertisement

वर्धा की हल्दी को पहचान दिलाई-PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा हमने अमरावती के संतरे और वर्धा की हल्दी को 'एक जिला एक उत्पाद' के तहत अलग से पहचान दी है ताकि यहां के किसानों को इसका लाभ हो। हमारी सरकार युवाओं के उज्जवल भविष्य से लेकर किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए काम करती है। हमारी सरकार देश के हर गरीब के कल्याण के लिए काम करती है।

2024 का चुनाव विकसित भारत के लिए

वर्धा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "2024 का चुनाव विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का चुनाव है। बापू ने आजादी से पहले ही यह सपना देखा था।आज इतनी बड़ी संख्या में आपकी उपस्थिति यह बता रहा है कि विकसित भारत और विकसित महाराष्ट्र का लक्ष्य अब दूर नहीं है।

Advertisement

यह भी पढ़ें:  तेजस्वी की सभा में गाली पर जोरदार बवाल,मीसा भारती बोलीं- चिराग की मां..

 

Advertisement

Published April 19th, 2024 at 18:43 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo