Advertisement

Updated March 29th, 2024 at 20:32 IST

Weight Lose के लिए आप भी पूरे-पूरे दिन रहते हैं भूखें? इन समस्याओं का हो सकते हैं शिकार

कई लोग पतले होने के लिए में पूरे-पूरे दिन भूखे रहने लगते हैं और फिर उन्हें लगता है कि वह पतले हो रहे हैं, लेकिन यह आपको कई बीमारियों का शिकार बना रहा होता है।

Reported by: Sadhna Mishra
weight loss
डाइट बना सकती हैं इन बीमारियों का शिकार | Image:Freepik
Advertisement

Weight Loss Diet: बढ़ता वजन न सिर्फ कई सारी बीमारियां अपने साथ लाता है बल्कि यह आपके लुक को भी बिगाड़ता है। ऐसे में लड़कियां वजन कम करने के लिए कई तरह के तरीके अपनाती हैं। ताकि उनकी खूबसूरती में कोई दाग न लगें। इसी चक्कर में वह कई बार पूरे-पूरे दिन भूखी रहने लगती हैं। ऐसे में अगर आप इस गलती को कर रहे हैं, तो बता दें कि यह आपको पतला करने के साथ ही कई बीमारियों का भी शिकार बना देगा।

दरअसल, ज्यादातर लोगों का यही मानना है कि भूखे रहने से उनका वजन काफी तेजी से कम होगा। इसलिए वह दिन में काफी कम या एक बार ही खाना खाते हैं। ऐसा करने पर आपका वजन तो कम होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपको कई सारी बीमारियों का भी शिकार बना देती है।

Advertisement

मील स्किप करने के होते हैं ये नुकसान, भूखे रहने वाले हो जाएं सावधान

स्लो होता है मेटाबॉलिज्म
जब आप दिन भर भूखे रहते हैं, तो आप कैलोरी का इंटेक कम कर देते हैं। ऐसे में शरीर में कैलोरी की कमी बढ़ने लगती हैं। जिससे शरीर का मेटाबॉलिक रेट घटने लगता है, जो कि वजन घटाने के फेवर में काम नहीं करता है। साथ ही ऐसा करने पर शरीर में पोषण तत्वों की कमी हो सकती है।

Advertisement

कमजोरी होने लगती है
जब आप वजन कम करने के लिए मील स्किप करने लगते हैं, आप पौष्टिक आहार से वंचित हो जाते हैं, जिससे शरीर को दुरुस्त रखने वाले विटामिन, मिनरल, कैल्शियम और प्रोटीन की कमी होने लगती है। इसके कारण आप बीमार पड़ सकते हैं। साथ ही कमजोरी भी होने लगती है।

मेंटल हेल्थ को भी होता है नुकसान
खान छोड़ने और भूखे रहने से मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ सकता है। इससे मूड स्विंग्स और गुस्सा आने लगता है। साथ ही किसी भी काम में ध्यान लगाने में पेरशानी होने लगती है और सिरदर्द का सामना भी करना पड़ता है।

Advertisement

होने लगते हैं कुपोषण के शिकार
मील स्किप करने से इम्युनिटी कमजोर होने लगती है। मेंस्ट्रुअल साइकिल प्रभावित हो सकती है। इसके साथ ही पोषण की कमी के कारण आपको ब्रीदिंग और हार्ट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। साथ ही यह आपको कुपोषण का शिकार बना सकता है।

वजन कम करने का क्या है अच्छा तरीका

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो इसका सबसे अच्छा और सही तरीका एक्सरसाइज करना होता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा खाते हैं, तो भी एक्सरसाइज करते रहें।  इससे फैट और कैलोरी बर्न होती रहेगी और वजन नहीं बढ़ेगा। हर किसी को रोजाना कम से कम 15 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें… Eye Makeup: कुछ ही घंटों में फैल जाता है आंखों का काजल? इन टिप्स को फॉलो कर करें आई मेकअप

Advertisement

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published March 29th, 2024 at 20:32 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo