Advertisement

Updated April 23rd, 2024 at 18:38 IST

Cholesterol बढ़ने पर शरीर के इन हिस्सों में हमेशा बना रहता है दर्द, बॉडी में दिखाई देते हैं ये लक्षण

शरीर में कॉलेस्ट्रोल लेवल बढ़ने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आपके शरीर में ये लक्षण दिखाई दें तो आपको सतर्क होने की जरूरत है।

Reported by: Sadhna Mishra
Cholesterol
कोलेस्ट्रोल के लक्षण | Image:Freepik
Advertisement

Cholesterol Symptoms: शरीर में कोलेस्ट्रोल का बढ़ना कई सारी बीमारियों को दावत देना है। इसके बढ़ने से हाई बीपी, डायबिटीज और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। अगर इसे समय रहते कंट्रोल नहीं किया गया, तो यह व्यक्ति की मौत का कारण भी बन सकता है। कोलेस्ट्रोल एक वैक्स जैसा पदार्थ होता है, जो हमारे खून में मौजूद होता है। आमतौर पर शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रोल होते हैं। एक खराब कोलेस्ट्रोल जो कई सारी बीमारियों का जड़ होता है, वहीं दूसरा गुड कोलेस्ट्रॉल जो बॉडी में सेल्स बनाने का काम करता है।

ऐसे में शरीर में इसके लेवल के बढ़ने पर व्यक्ति को सतर्क हो जाना चाहिए। आमतौर पर कोलेस्ट्रोल बढ़ने के लक्षण दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन अगर बॉडी के कुछ हिस्सों में हमेशा ही दर्द बना रहता है, तो यह बैड कोलेस्ट्रोल की तरफ इशारा करता है। वहीं इसके अलावा ब्लड टेस्ट के जरिए भी बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल का पता लगाया जा सकता है और समय रहते इसे कंट्रोल कर सकते हैं।

Advertisement

क्या है कोलेस्ट्रोल और शरीर में इसकी क्या जरूरत है?

कोलेस्ट्रोल एक तरह का गाढ़ा तत्व है, जो हमारे खून में पाया जाता है। कोशिकाओं को हेल्दी रखने के लिए इसकी जरूरत होती है।

Advertisement

बॉडी में कोलेस्ट्रोल बढ़ने के क्या नुकसान हैं?

कोशिकाओं को हेल्दी रखने के लिए कोलेस्ट्रोल की जरूरत होती है, लेकिन इसका हाई लेवल ब्लड वेसल्स में फैटी पदार्थ के निर्माण में मदद करता है और धीमे-धीमे ये बढ़ता जाता है। जब खून में कोलेस्ट्रोल का लेवल बढ़ता है, तो धमनियों में ब्लॉकेज होने लगती है, जिससे खून को दिल तक पहुंचने में काफी जोर लगाना पड़ता है। जिसकी वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

Advertisement

कोलेस्ट्रोल के बढ़ने पर शरीर के इन हिस्सों में होता है दर्द

जब किसी व्यक्ति के शरीर में कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ जाता है, तो उसके जांघ, कूल्हों और काफ मसल्स में हमेशा दर्द रहने लगता है। जिसके कारण शरीर में ऐंठन भी शुरू हो जाती है। साथ ही इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। जब ब्लड सर्कुलेशन खराब होता है, जिसके कारण शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है।

Advertisement

कोलेस्ट्रोल बढ़ने पर पैरों में नजर आने लगते हैं ये लक्षण

  • पैरों के तलवों में तेज दर्द
  • पैरों का सुन्न पड़ जाना
  • पैरों का ठंडा पड़ना
  • पैरों के नाखूनों का रंग पीला पड़ना
  • पैरों की उंगलियों में सूजन होना
  • पैरों में कमजोरी होना
  • पैरों की त्वचा का रंग बदलना

यह भी पढ़ें… Skin Pigmentation: इन कारणों से होती है चेहरे पर झाइयां, ये घरेलू नुस्खों से मिलेगा छुटकारा

Advertisement

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published April 23rd, 2024 at 18:02 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

8 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo