Advertisement

Updated October 19th, 2021 at 12:34 IST

Karwa Chauth Mehandi Design: मेहंदी के बिना अधूरा है करवा चौथ का पर्व, देखें लेटेस्ट और आसान मेहंदी डिजाइन

आज हम करवा चौथ करने वाली महिलाओं के लिए मेंहदी की लेटेस्ट और आसान डिजाइन बताने जा रहे हैं। इन मेंहदी डिजाइन को बेहद आसानी से बनाया जा सकता है।

Reported by: Vineeta Mandal
Karwa Chauth Mehandi Design
Karwa Chauth Mehandi Design | Image:self
Advertisement

Karwa Chauth Mehndi Design: देशभर में 24 अक्टूबर को सुहागिनों का पर्व करवाचौथ मनाया जाएगा। इस दिन शादीशुदा महिलाएं सोलह श्रृंगार कर के करवा माता और चांद की पूजा करती हैं। इसके साथ ही महिलाएं पूरा दिन निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। व्रत रखने वाली महिलाएं रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति को छलनी में दीपक रख कर देखती है। इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर वो अपना व्रत खोलती है।

दरअसल, करवा चौथ का त्यौहार पति की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया जाता है।  मान्यता है कि इस दिन जो भी सुहागिन महिलाएं पूरा दिन बिना कुछ खाए-पीए रात में चंद्रमा की पूजा कर अपना व्रत खोलती हैं, उनके पति की आयु लंबी होती है। करवा चौथ पति और पत्नी के बीच के संबंध को अटूट करने का पर्व है। करवा चौथ में शिव-पार्वती, कार्तिक और करवा चौथ माता की पूजा की जाती है। 

इसे भी पढ़ें: सारा अली खान, आलिया भट्ट समेत इन एक्ट्रेस ने लहंगे में ढाया कहर, आप भी अपना सकते हैं ये लुक्स

हिंदू धर्म में करवा चौथ का खास महत्व है। हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक, व्रत रखने वाली हर महिला को करवा चौथ के दिन 16 श्रृंगार करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है, क्योंकि सुहागिन महिलाओं को उनका श्रृंगार पूरा बनाता है। यही वजह है कि महिलाएं बहुत पहले से करवा चौथ की तैयारियों में जुट जाती हैं। वहीं बता दें कि मेंहदी के बिना श्रृंगार पूरा नहीं माना जाता है इसलिए आप भी अपने हाथों और पैरों को सजाना न भूलें। 

आज हम करवा चौथ करने वाली महिलाओं के लिए मेंहदी की लेटेस्ट और आसान डिजाइन बताने जा रहे हैं। इन मेंहदी को बेहद आसानी से लगाया और लगवाया जा सकता है। यहां नीचे कुछ मेंहदी की लेटेस्ट डिजाइन दी गई है, जिसे लगाकर आप अपने करवा चौथ को और खास और प्यारा बना सकती है।

mehandi
mehandi
mehandi
mehandi
mehandi
mehandi
mehandi
mehandi
mehandi

सोलह श्रृंगार

करवा चौथ पर लाल रंग की  साड़ी या लहंगा पहनें. साड़ी या लहंगा के अलावा 16 शृंगार में सिंदूर, मंगलसूत्र, बिंदी, नथनी, काजल, गजरा, मेहंदी, अंगूठी, चूड़ियां, ईयररिंग्स (कर्णफूल), मांग टीका, कमरबंद, बाजूबंद, बिछिया और पायल। ऐसी ही तमाम सोलह श्रृंगार से करवा चौथ के लिए खुद को तैयार करें।

 

(Pic credit-Instagram)

Advertisement

Published October 19th, 2021 at 12:34 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo