Advertisement

Updated April 24th, 2024 at 09:15 IST

Zero Shadow Day: आज बेंगलुरु में जीरो शैडो डे पर परछाई भी छोड़ देगी साथ, जानिए क्या होता है खास...

Zero Shadow Day: आज भारत के बेंगलुरु में एक दुर्लभ खगोलीय घटना घटित होने वाली है जिसमें आपकी परछाई भी आपका साथ छोड़ देगी।

Reported by: Kajal .
Zero Shadow Day
जीरो शैडो डे | Image:Pexels
Advertisement

Zero Shadow Day: क्या आपने कभी जीरो शैडो डे के  बारे में सुना है? जीरो शैडो डे एक ऐसी खगोलीय घटना है जिसमें परछाई भी साथ छोड़ देती है। आज यानी बुधवार, 24 अप्रैल 2024 के दिन ये दुर्लभ खगोलीय घटना बेंगलुरु में घटित होने वाली है।

जी हां, बेंगलुरु में आज जीरो शैडो डे यानी शून्य छाया दिवस है। इस घटना के दौरान इंसान की परछाई जो आमतौर पर नजर आती है वह गायब हो जाएगी। जीरो शैडो की यह घटना भारत में बेंगलुरु के समान अक्षांश वाली जगहों पर देखी जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: देशभर में फिर बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

जीरो शैडो डे का समय (Zero Shadow Day time)

बात करें जीरो शैडो डे की घटना के समय की तो बेंगलुरु में दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट के बीच जीरो शैडो डे का दौर चलेगा। इस दौरान लोगों को अपनी या किसी वस्तु की परछाई नजर नहीं आएगी।

क्या है जीरो शैडो डे? (What is Zero Shadow Day?)

जीरो शैडो डे दिन का वह समय होता है जब सूर्य हमारे सिर के ठीक ऊपर आ जाता है जिसकी वजह से इंसान या किसी भी वस्तु की परछाई गायब हो जाती है यानी कि किसी भी चीज की परछाई नजर नहीं आती है। इस खगोलीय घटना को ही जीरो शैडो डे कहा जाता है। 

ये भी पढ़ें: May Month Vrat Tyohar 2024: कब है अक्षय तृतीया और गणेश चतुर्थी? पढ़ें मई के व्रत-त्योहार की लिस्ट

Advertisement

Published April 24th, 2024 at 09:15 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo