Advertisement

Updated April 23rd, 2024 at 21:12 IST

Weather Update: दिल्ली की जनता को तपती गर्मी से राहत, दिन में अंधेरा;कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश

दिल्ली-NCR में मंगलवार को देर शाम अचानक मौसम का रूख बदल गया। तेज आंधी के साथ कई इलाकों में रिमझिम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी।

Reported by: Rupam Kumari
Delhi rains
Delhi rains | Image:PTI File Photo
Advertisement

दिल्ली-NCR में मंगलवार, 23 अप्रैल को देर शाम अचानक मौसम का रूख बदल गया। तेज आंधी के साथ कई इलाकों में रिमझिम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी। दिल्ली के कई इलाकों में दिन में ही अंधेरा छा गया। 

अचानक मौसम में आए बदलाव से लोगों को बड़ी राहत मिली। दिल्ली-NCR के लोग बीते कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान थे। दोपहर में हिटवेव लोगों को घर में कैद कर दिया था। मंगलवार शाम को तेज आंधी के साथ बारिश ने गर्मी से फिलहाल निजात दिला दी।

Advertisement

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ बारिश 

दिल्ली से सटे गुरुग्राम, गाजियाबाद में मौसम में बदलाव देखा गया। यहां भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई। नोएडा, फरीदाबाद के भी कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। आसमान में काले बादल छा गए। इसकी वजह से दिन में अंधेरा छा गया। दिल्ली-NCR में आज दिन में मौसम बिल्कुल साफ था। दोपहर में कड़ाके की धूप थी। मंगलवार को अधिकतम तापमान  37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD ने दिल्ली के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी, बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। गर्मी से थोड़ी निजात मिलेगी। बुधवार को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दिन में तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: अहमदनगर जिले में एक चीनी मिल में लगी भीषण आग, VIDEO
 

Advertisement

Published April 23rd, 2024 at 18:01 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

14 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo